फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brokers roaming fearlessly in doctors' chambers and premises

Deoria News: सख्ती बेअसर...डॉक्टरों के चेंबर-परिसर में बेखौफ घूम रहे दलाल

Fri, 01 Dec 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 01 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Brokers roaming fearlessly in doctors' chambers and premises
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के शिकंजा कसने के बावजूद नहीं टूट रहा
विज्ञापन

तिलस्म

देवरिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के शिकंजा कसने के बावजूद भी दलालों का तिलिस्म नहीं टूट रहा है। ओपीडी में डॉक्टर के चेंबर के बाहर और परिसर में दलाल मरीजों की पर्ची बना रहे हैं। इसके अलावा रिसेप्शन काउंटर व पर्ची काउंटर पर भी निजी अस्पतालों के वर्करों का डेरा है, जो मरीजों को निजी अस्पतालों तक पहुंचा देते हैं।
महर्षि देवरवाहा बाबा मेडिकल कॉलेज में दलालों की सक्रियता कम नहीं हो रही है। डॉक्टर के कक्ष के बाहर जमे रहते हैं। शुक्रवार को भी डॉक्टर कक्ष और परिसर में कई जगह दलाल नजर आए। वे दूर-दराज क्षेत्रों से इलाज के लिए आए मरीजों और उनके तीमारदारों को झांसे में लेकर डॉक्टर से दिखाने, जांच और दवा दिलाने के नाम पर धन वसूलते हैं।
विज्ञापन

वहीं परिसर में मौजूद कुछ दलाल इमरजेंसी व ओपीडी में आने मरीजों को गंभीर बताकर और सस्ता इलाज की सुविधा दिलाने का झांसा देकर निजी अस्पताल तक पहुंचा देते हैं, जिससे उनकी मोटी कमाई हो जा रही है। इसकी शिकायत मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सख्ती की। प्राचार्य, सीएमएस सहित अन्य अधिकारियों ने दो बार छापामारा, लेकिन दलाल हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के ड्रेस में न होने से उनके और दलालों में अंतर नहीं मालूम हो पा रहा है, जिसका फायदा दलाल उठा रहे हैं। दलालों पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल कॉलेज के ओपीडी से इमरजेंसी तक मरीजों और तीमारदारों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों को दलालों को चिह्नित कर सूचना देने का निर्देश दिया गया है।
----------------
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चस्पा कराया पोस्टर
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में दलालों से मरीजों और तीमारदारों को सावधान रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए ओपीडी से लेकर इमरजेंसी, जांच केंद्रों पर पोस्टर लगाए गए हैं। जिस पर लिखा गया है कि अपरिचित व दलालों के बहकावे में न आएं। यदि कोई अपरिचित व दलाल परेशान करता है तो उस पर लिखे मोबाइल नंबर पर सूचना देने की बात कही गई है।

-------------
वर्जन
-मेडिकल कॉलेज के ओपीडी और इमरजेंसी में समय-समय जांच की जा रही है। कर्मियों को ड्रेस में रहने का निर्देश दिया गया है। होमगार्डों को भी ऐसे लोगों को चिह्नित करने को कहा गया है। किसी के बहकावे में न आने को लेकर जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। मरीजों को परेशान करने वालों के पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed