फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brokers giving Corona negative report without testing

Deoria News: बिना जांच के कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट दे रहे दलाल...बिगड़ सकते हैं हालात

Thu, 28 Dec 2023 10:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Brokers giving Corona negative report without testing
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों की मिलीभगत से खेल को दिया जा रहा अंजाम
विज्ञापन

फर्जी रिपोर्ट लेकर लोग करा रहे इलाज, जिम्मेदार अंजान


देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच में खेल हो रहा है। दलालों के माध्यम से मरीजों को एंटीजन जांच की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई दी जा रही है। स्वास्थ्यकर्मियों की मिलीभगत से चल रहे इस खेल में मरीजों को बरगलाकर उनसे तत्काल रिपोर्ट के एवज में 200 से 500 रुपये वसूले जा रहे हैं। इस खेल पर लगाम नहीं लगा तो एक भी पॉजिटिव मरीज स्थिति को भयावह कर सकता है।
बृहस्पतिवार को पांच लोग इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टर ने पर्ची पर कोविड जांच के लिए लिखा। कुछ ही देर में एक दलाल ने इन सभी मरीजों की पर्ची पर बिना जांच कराए कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट लगवा दी। इसके बाद इन मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों बड़ी संख्या में सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे है। इन मरीजों का एंटीजन जांच कराना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा भी लक्षणों के आधार पर डॉक्टर मरीजों को पहले कोरोना की जांच कराने के लिए कह रहे हैं। एंटीजन जांच के लिए पुरानी बिल्डिंग में कोविड जांच केंद्र खोला गया है। यहीं से मेडिकल कॉलेज में मौजूद दलालों का खेल शुरू हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलाल मरीजों को जांच के लिए जाने पर उस दिन इलाज नहीं हो पाने, भीड़, बार-बार भागा-दौड़ी आदि का झांसा देकर तत्काल निगेटिव रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कह रहे हैं। इसके एवज में रूपये को लेकर मरीज से मोलभाव होता है। 200 से लेकर पांच सौ रूपये तक में दलाल मरीज को फर्जी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट उपलब्ध करा रहे हैं। इस खेल से अंजान बने जिम्मेदार अगर समय रहते सतर्क नहीं हुए तो कोविड का नया वैरिएंट फैलने में तनिक भी देर नहीं लगेगी।
----------------
लापरवाही पड़ सकती है भारी
बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 4 बजे तक 232 और ओपीडी में 2211 मरीजों ने इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से कई को मेडिकल कॉलेज में होने वाली कोरोना की फ्री जांच कराने के लिए कहा गया। बावजूद इसके कई को दलालों ने अपने झांसे में ले लिया और रकम लेकर बिना जांच कराए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट पर्ची पर लगवा दी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ ही लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। अगर नहीं चेते तो कई जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।
-------
मां को सांस की दिक्कत है। डॉक्टर ने कोरोना जांच के लिए पर्ची पर लिखा। इसी बीच एक व्यक्ति आया और कुछ पैसे देने पर तत्काल निगेटिव रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए बोला। उसने कहा कि जांच के चक्कर में दिन भर घूमते रहोगे, इलाज नहीं हो पाएगा। ऐसे तत्काल डॉक्टर देख लेंगे।- विनय गोंड मदनपुर गनियारी
------
सांस की तकलीफ होने पर मां को दिखाने लाई हूं। डॉक्टर ने कोरोना जांच के लिए कहा। इसी बीच एक आदमी आया और बोला कि परेशान मत हो, कहीं जाने की जरूरत नहीं है। कुछ पैसे दो बिना जांच का ही रिपोर्ट मिल जाएगी। जांच कराने जाओगी तो आज इलाज नहीं हो पाएगा। -उर्मिला देवी, छितौनी

------
बिना जांच किए किसी को कोरोना की रिपोर्ट मिलने की जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दलालों पर शिकंजा कसा जाएगा और लापरवाह कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed