{"_id":"604a62458ebc3e8d17722589","slug":"broker-arrested-e-ticket-of-rs-2-29-lakh-recovered-deoria-news-gkp3879883180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाल गिरफ्तार, 2.29 लाख का ई-टिकट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाल गिरफ्तार, 2.29 लाख का ई-टिकट बरामद
विज्ञापन
दलाल गिरफ्तार, 2.29 लाख का ई-टिकट बरामद
देवरिया। रेलवे के ई टिकट की दलाली करने वाले गिरोह के एक सदस्य को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से 122 टिकट और नकदी बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 2.29 लाख रुपये है।
देवरिया आरपीएफ पोस्ट में दर्ज मामले में फरार चल रहे अमित कुमार तिवारी निवासी जैदोपुर मठिया थाना बांसडीह जनपद बलिया को बुधवार की रात में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से रेलवे स्टेशन औड़िहार से 01061 पवन एक्सप्रेस से उसके द्वारा आरसीटीसी के पर्सनल यूजर आईडी पर बने 122 ई-टिकट बरामद किया है। इसकी कीमत 2.29 लाख रुपये है। आरोपी के घर से लैपटॉप भी आरपीएफ ने बरामद किया है। उसने आरपीएफ को बताया कि पर्सनल यूज आईडी पर तत्काल एवं सामान्य ई टिकट बनाकर जरूरतमंदों को टिकट के दाम से 300 से 500 रुपये अधिक लेकर बेस देता था। यह काम करीब तीन साल से कर रहा था। जबकि साथी दीपक कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद के बचने के लिए मुम्बई भाग गया था। जिसके कारण पकड़ में नहीं आ रहा था। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक औड़िहार नरेश कुमार मीणा तथा उप निरीक्षक देवरिया पोस्ट की भूमिका अहम रहीं।