{"_id":"6ab96033617235dcf604244f","slug":"broken-wires-not-repaired-power-supply-disrupted-deoria-news-c-208-1-deo1050-192879-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टूटे तार नहीं हुए दुरुस्त बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टूटे तार नहीं हुए दुरुस्त बिजली आपूर्ति बाधित
Sun, 27 Sep 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
पैकौली। तेज आंधी और बारिश के कारण शुक्रवार की रात से ही पैकौली पवहारी महाराज फीडर से जुड़े अधिकतर गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। जगह-जगह बिजली के पोल और तार टूटने से रविवार दोपहर तक गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
बिजली कर्मी और जेई टूटे तारों व क्षतिग्रस्त पोल को ठीक करने में जुटे हुए हैं। पैकौली फीडर से जुड़े बैदा, फुलवरिया, सुरौली, बगही, अगया, कोलुहा समेत कई गांवों में तार टूटने के कारण बिजली नहीं पहुंच पा रही है। वहीं बढ़ेया फीडर से जुड़े कई गांवों में भी आपूर्ति बाधित है।
लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को उमस और गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की व्यवस्था के साथ ही मोबाइल चार्ज करने और घरेलू कामकाज में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
बिजली निगम के कर्मी गांव में पहुंचकर टूटे तार और पोल दुरुस्त करने में लगे है। कई स्थानों पर पेड़ और डालियां गिरने से भी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। संवाद