फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bring papers and expenses to register inheritance in Barhaj Tehsil

Deoria News: बरहज तहसील में वरासत दर्ज कराने के लिए कागज और खर्च लाएं

Thu, 15 Jun 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bring papers and expenses to register inheritance in Barhaj Tehsil
मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर, लापरवाह हैं जिम्मेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील परिसर में वरासत दर्ज कराने के लिए लोगों को महीनों चक्कर लगाना पड़ रहा है। बावजूद वरासत दर्ज नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आदेश से बेपरवाह जिम्मेदार मनमानी करने में कोताही नहीं बरत रहे हैं। जिम्मेदार वरासत दर्ज कराने के लिए लोगों से एक बंडल कागज और स्याही का खर्च मांगते नहीं चूक रहे हैं। इसका वीडियो अधिकारियों के हाथ लगने से तहसील में खलबली है।

मुख्यमंत्री योगी के जारी फरमान में परिवार के मुखिया की मृत्यु होने की दशा में 13वीं तक पाल्यों का नाम वरासत में दर्ज कर लेना है। लेकिन वरासत के लिए लोग महीनों से तहसील का चक्कर लगाते देखे जा रहे हैं। जिनका नाम अभी तक दर्ज नहीं हो सका है। लोगों के अनुसार बरहज तहसील में भलुअनी, भागलपुर, मईल आदि क्षेत्रों से करीब 15-20 किमी की दूरी तय करते हुए लोगों की आवाजाही होती है। वरासत के लिए छह माह से ज्यादा समय से लोग जिम्मेदारों का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनका नाम अभी तक दर्ज नहीं हो सका है। कपरवार निवासी मुन्ना सिंह का कहना है कि पिता की मौत के बाद नवंबर माह में वरासत के लिए आवेदन किया था, जो किन्हीं कारणों से निरस्त हो गया था। मई 2023 में दोबारा ऑनलाइन कराने के बाद से अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। जिम्मेदारों द्वारा वरासत के नाम पर एक शख्स से एक बंडल कागज और कुछ खर्च की डिमांड किए जाने, जबकि अधिकारियों को भला-बुरा कहने की बात सामने आ रही है। जिसका वीडियो अधिकारियों के हाथ लग गया है।
विज्ञापन

कोट-
वरासत के ऑनलाइन आवेदनों में छह पेंडिंग में थे। जिन्हें निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया है। रही बात रिश्वत की तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-योगेश कुमार एसडीएम, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed