फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bridge construction: The surge of Saryu river is stopping the speed, the contract has been extended

पुल निर्माण : सरयू का उफान रोक रहा रफ्तार, बढ़ गया करार

Fri, 29 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 29 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction: The surge of Saryu river is stopping the speed, the contract has been extended
भागलपुर में बन रहा रेलवे पुल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। भटनी-वाराणसी रेल खंड पर सरयू नदी पर तुर्तीपार में डबल लाइन पुल के निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था का अनुबंध एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। वर्ष 2020 से पुल निर्माण का काम कर रही संस्था को 2023 तक निर्माण पूरा कर लेना था। रेल अधिकारियों की मानें तो सरयू नदी में लगातार उफान के कारण काम प्रभावित हो जाता है। इस पुल के निर्माण के पूरा होते ही वाराणसी रेल खंड पर ट्रेनों के संचालन में काफी सहूलियत होगी।
भटनी-वाराणसी रेल खंड पर दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है। तुर्तीपार रेलवे स्टेशन पर सरयू नदी पर डबल लाइन पुल को बनाने के लिए 36 माह का समय दिया गया था। 2020 से शुरू हुए इस निर्माण में करीब 19 पाए तैयार हो चुके हैं। दूसरे लेन पर गाटर भी लगाने का काम संस्था कर रही है। पुल निर्माण से भटनी-वाराणसी रेल मार्ग पर ट्रेनों के आवागमन में समय कम लगेगा। यात्रियों के साथ ही मालगाड़ियों के फेरे बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

अब तक अंग्रेजों के समय में बने पुल के सहारे ही ट्रेन का आवागमन होता रहा है। करीब 1.8 किमी लंबे इस पुल का निर्माण करीब पांच साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था तथा रेल अधिकारियों के अनुसार, नदी में लगातार जलस्तर अधिक रहने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। रेलवे ने निर्माण संस्था को 2026 का समय देते हुए पुल निर्माण को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कार्यदायी संस्था सिंगला की ओर से कराए जा रहे कार्य का रेल अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed