फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bride refused to marry in deoria after see knowing groom drinking

जयमाल से पहले भड़की दुल्हन: बोली- इस दूल्हे से नहीं करूंगी शादी, लौटी बरात

Thu, 18 May 2023 03:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 May 2023 03:42 PM IST
सार

एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि दूल्हे के शराब के नशे में होने के चलते दुल्हन से शादी से इनकार किया था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार की सुबह थाने पर बुलाई थी। लेकिन अभी कोई आया नही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
bride refused to marry in deoria after see knowing groom drinking
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी में शराब पीकर जयमाल स्टेज पर पहुंचना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे की ओछी हरकत देख विवाह से इनकार कर दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर घराती पक्ष ने यूपी 112 पुलिस बुला ली। पुलिस को देख हंगामा कर रहे व उसके साथी फरार हो गए। बाद में दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने बुधवार की पूरी रात पंचायत कर किसी तरह शादी संपन्न कराने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन के सख्त तेवर के आगे बराती व घराती पक्ष के लोग नतमस्तक हो आए। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन


 

यह है पूरा मामला

भटनी के वीरसिंहपुर गांव में बुधवार की रात खुखुंदू के अमवा पाण्डेय से बरात आई थी। यहां द्वारपूजा से लेकर अन्य रस्म उल्लास के साथ निपटीं। जयमाल की रस्म के लिए दूल्हा मंच पर पहुंच गया। कुछ देर में दुल्हन भी वहां पहुंची। उसने देखा कि दूल्हा शराब के नशे में खुद पर काबू नहीं कर पा रहा है। वह स्टेज पर ही नशे में युवतियों के साथ ओछी हरकत करने लगा। दुल्हन के रोकने पर उस पर दूल्हा नाराज होकर बुरा भला कहने लगा।

इसे भी पढ़ें: माफिया ने लिए खोद डाला संरक्षित टीला, प्रशासन को भनक भी नहीं लगी

यह सब देख मौके पर मौजूद अन्य लोग माहौल शांत करने की कोशिश में लगे थे, तभी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन इसके बाद जयमाल स्टेज से उतर गई। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख ज्यादातर बराती भाग निकले। दूल्हे व उसके पिता को स्थानीय ग्रामीणों ने रोक लिया।
 

मनाते रहे लोग, नहीं मानी दुल्हन

खबर आई कि उन्हें बंधक भी बना लिया गया। जानकारी मिलते ही भटनी थाने की 112 पुलिस टीम मौके पर गई। पुलिस को देख दूल्हा व उसके साथी किसी तरह मौके से भागने में सफल रहे। बराती और घराती पक्ष के बुजुर्गों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर किसी तरह शादी संपन्न कराने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन के साफ इंकार पर उनकी एक न चली।  इसके बाद बराती बिना दुल्हन के घर लौट गए।

एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि दूल्हे के शराब के नशे में होने के चलते दुल्हन से शादी से इनकार किया था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार की सुबह थाने पर बुलाई थी। लेकिन अभी कोई आया नही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed