फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Breathing is difficult in summer, swelling in the tube is increasing the trouble

Deoria News: गर्मी में फूल रही सांस, नली में सूजन बढ़ा रही तकलीफ

Wed, 04 Jun 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Breathing is difficult in summer, swelling in the tube is increasing the trouble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गर्मी बढ़ने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। पसीना अधिक निकलने और वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस की दिक्कत हो रही है।
बैक्टीरिया और वायरस के संक्रमण और गर्म हवा के नाक से अंदर जाने के कारण एलर्जी, अस्थमा व सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। वहीं निमोनिया और टीबी के चपेट में आने की आशंका रहती है।
मेडिकल कॉलेज में सांस की समस्या लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना 50 से 60 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉक्टर जांच-दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस ग्रोथ करते हैं। ऐसे में लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। गर्मी के मौसम में नमी की अधिकता से सांस नली में सूजन होने से सांस लेने दिक्कत हो रही है। इससे अस्थमा, सीओपीडी और एलर्जी की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बलगम गाढ़ा होने से निमोनिया और टीबी से भी लोग पीड़ित हो रहे हैं। चेस्ट और टीबी विभाग की ओपीडी में बुधवार को अधिक संख्या में मरीज पहुंचे थे। डॉ. अनुराग शुक्ला व डॉ. सुमित ने 130 से अधिक मरीजों का इलाज किया। इसमें 50 से 60 मरीज गर्मी के कारण सांस की समस्या से पीड़ित थे।

डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस ग्रोथ करते हैं। तापमान अधिक होने से पसीना ज्यादा निकलता है। इससे बलगम गाढ़ा हो जाता है। धूल, पराग कण के उड़ने से वायुमंडल में प्रदूषण और गर्म हवा नाक से अंदर जाने पर सांस की नली में सूजन हो जाता है।
इससे अस्थमा, सीओपीडी व एलर्जी के मरीजों को दिक्कत होती है। इस मौसम में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed