फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   breast feeding is must for baby

मां के दूध से बच्चे का होता है विकास: डॉ. एएम वर्मा

Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
breast feeding is must for baby
मेडिकल कॉलेज में आयोजित स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम में उपस्थित लोग। - फोटो : DEORIA
मां के दूध से बच्चे का होता है विकास: डॉ. एएम वर्मा
विज्ञापन

देवरिया। स्तनपान सप्ताह के तहत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में स्तनपान से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। इसके लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। प्रभारी प्राचार्य व सीएमएस डॉ. एएम वर्मा ने कहा कि बच्चों के लिए मां दूध जरूरी होता है। इससे बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है।
कहा कि वर्ष 2016 से एक से सात अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। इसमें महिलाओं को स्तनपान कराने के लिए जागरूक किया जाता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए लाभप्रद होता है। इससे बच्चे का शारीरिक, मानसिक विकास, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मां के दूध में सभी पोषक तत्व, सरकरा, पानी एवं अन्य पदार्थ पाए जाते हैं।
विज्ञापन

छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध ही देना चाहिए। कहा कि छह माह से दो वर्ष तक बच्चे को मां के दूध के साथ पोषक तत्व खाद्य पदार्थ के रूप में देना चाहिए। बच्चे को सोकर दूध नहीं पिलिना चाहिए। बैठकर गोद में तकिया रखकर अच्छी तरह दूध पिलाना चाहिए, ताकि बच्चा ठीक से दूध पी सके। इसके बाद बच्चे को थपकी देना होता है। कहा कि जैसे-जैसे विकास होता है बच्चे की आवश्यकतानुसार मां के दूध में परिवर्तन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. सुरुचि गुप्ता, डॉ. रीतिका जायसवाल, डॉ. स्वाति सिंह के अलावा एनआरसी में भर्ती बच्चों के सात उनकी मां तथा जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु की माताएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed