फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Breakdown in the main line, power outage in 450 villages, problems

Deoria News: मेन लाइन में ब्रेकडाउन, 450 गांवों की बिजली गुल, दिक्कत

Thu, 11 Dec 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Breakdown in the main line, power outage in 450 villages, problems
तरकुलवा। बिजली घर की मेन लाइन में बुधवार भोर में अचानक ब्रेकडाउन हो गया, जिससे 450 गांवों की बिजली आपूर्ति 16 घंटे से गुल है। इससे नगर पंचायत कस्बा सहित अन्य छोटे-बड़े कस्बों और गांवों की करीब 15 लाख की आबादी प्रभावित रही। पूरे दिन पेट्रोलिंग के बाद भी देर शाम तक बिजलीकर्मी फॉल्ट नहीं ढूंढ़ पाए थे।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के अनुसार, मेन लाइन के खंभे पर किसी इंसुलेटर में चोर पंचर होने की संभावना है। काफी मशक्कत के बाद भी फॉल्ट नहीं मिल पाने से निगम के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में निराशा व्याप्त रही। 33/11 केवी बिजली घर की मेन लाइन कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, सोनहुला रामनगर, गुलहरिया, बघौचघाट, बंजरिया, महुआपाटन सहित एक दर्जन से अधिक कस्बा और 450 गांवों की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

बुधवार को भोर में 3 बजे के करीब कसया पॉवर हाउस की मेन लाइन में कहीं फॉल्ट हो गया। अवर अभियंता लवलेश सिंह ने कहा कि पॉवर हाउस की मेन लाइन में लगे किसी इंसुलेटर में चोर पंचर हो गया है, भोर से ही बिजली कर्मचारी फॉल्ट को ढूंढने का प्रयास करते रहे, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed