फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Breakdown in 33 KV main line, power supply to 450 villages disrupted

Deoria News: 33 केवी मेन लाइन में ब्रेकडाउन, 450 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 19 Dec 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Breakdown in 33 KV main line, power supply to 450 villages disrupted
तरकुलवा। विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी मेन लाइन बृहस्पतिवार भोर में तीन बजे अचानक ब्रेकडाउन हो गई, जिससे नगर पंचायत समेत 450 गांव-टोलों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे दिन पेट्रोलिंग के बाद भी देर शाम तक बिजलीकर्मी फॉल्ट नहीं ढूंढ़ पाए। निगम के अधिकारियों के अनुसार, मेन लाइन के खंभे पर किसी इंसुलेटर में पंक्चर होने की आशंका है।
विज्ञापन


तरकुलवा के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन कुशीनगर जिले के कसया पावर हाउस से आती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों काे बिजली आपूर्ति होती है। यहां से तरकुलवा व पथरदेवा नगर पंचायत के अलावा गढ़रामपुर, सोनहुला रामनगर, गुलहरिया, बघौचघाट, बंजरिया, महुआपाटन सहित एक दर्जन से अधिक बड़े बाजार और 450 गांव-मुहल्लों में बिजली सप्लाई होती है।
विज्ञापन

भोर में 3 बजे के करीब कसया पावर हाउस की 33 केवी मेन लाइन में कहीं फॉल्ट हो गया, जिससे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में चौराहों पर लगे छोटे-बड़े व्यवसाय पूरे दिन ठप रहे। घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां खाली रह गईं। दोपहर होते-होते इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। बिजली कर्मचारी पेट्रोलिंग कर फॉल्ट ढूंढने का प्रयास करते रहे लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता लवलेश सिंह ने कहा कि पावर हाउस की मेन लाइन में कहीं फाल्ट है। भोर से ही बिजली कर्मचारी फाल्ट को ढूंढने का प्रयास करते रहे हैं, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed