फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Breakdown in 33 KV main line, lights go off in 350 villages

Deoria News: 33 केवी मेन लाइन में ब्रेकडाउन, 350 गांवों की बत्ती गुल

Fri, 01 Sep 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Breakdown in 33 KV main line, lights go off in 350 villages
16 घंटे बाद चालू हुई बिजली आपूर्ति, फिर 24 घंटे से ठप, मचा हाहाकार
विज्ञापन

लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। कसया पावर हाउस की 33 केवी मेन लाइन में रोज-रोज ब्रेकडाउन होने से तरकुलवा बिजली घर के 350 गांवों, कस्बे व नगर के लोग कराह उठे हैं। निगम के अफसर संसाधनों का रोना रो रहे हैं, जनप्रतिनिधि सरकार की उपलब्धियां गिनने में व्यस्त हैं तो उपभोक्ता 33 केवी मेन लाइन में रोज-रोज ब्रेकडाउन से त्रस्त है। क्षेत्र की लगभग पांच लाख की आबादी का आक्रोश चरम पर है।


132/33 केवी तरकुलवा बिजली घर की मेन सप्लाई कुशीनगर जनपद के कसया पावर हाउस से होती है। जिससे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर व बंजरिया फीडरों से जुड़े 350 गांवों, कस्बों व नगर पंचायतों कों बिजली की सप्लाई दी जाती है। मंगलवार रात आठ बजे मेन लाइन में फॉल्ट हो गया। जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 16 घंटे ठप रही। पूरी रात उमसभरी गर्मी में लोग परेशान रहे। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। पंखा झल कर लोगों को रात गुजारनी पड़ी। बिजली और पानी के लिए लोग तड़पते रहे। 16 घंटे बाद बुधवार को दिन में 12 बजे सप्लाई चालू हुई। बमुशिकल एक घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई, तब तक फिर मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन हो गया। जिसके चलते 350 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। तरकुलवा सब स्टेशन से जुड़ी पांच लाख की आबादी उमसभरी गर्मी में परेशान हो गई। बिजली के इंतजार में लोगों को रतजगा करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह कटी बिजली दोपहर तक चालू नहीं हुई। इस बीच सबस्टेशन के जेई संदीप कुमार ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड देवरिया को भेजे एक पत्र को वाट्सएप ग्रुप पर भेजकर 33 केवी के मेन लाइन पर 334 एंपियर का लोड होने के चलते पिक आवर्स में आए दिन लाइन का ब्रेकडाउन होना, तार के पिघलकर टूट जाना और जंपर के फट जाने से आपूर्ति बाधित होने की बात कही है। इस पत्र में समस्या से कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही और रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया को भी अवगत कराने की बात कही गई है। उधर, क्षेत्रीय उपभोक्ता सुभाष पाठक, डाॅ. मुहम्मद इस्लाम, रामकृपाल राव, ओमप्रकाश यादव, ओमप्रकाश गौतम, गोविंद पति त्रिपाठी, दिलीप दुबे आदि का कहना है कि रोज-रोज मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन व फॉल्ट की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो व्यापक जनांदोलन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली निगम व शासन-प्रसाशन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed