{"_id":"64666be166396dc7e40ac04c","slug":"branch-manager-suspended-one-removed-from-the-post-deoria-news-c-7-1-172662-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शाखा प्रबंधक निलंबित, एक को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शाखा प्रबंधक निलंबित, एक को पद से हटाया
Thu, 18 May 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
डीएम के जनता दर्शन में भ्रष्टाचार की मिली शिकायत की जांच में पाए गए थे दोषी
बड़ौदा यूपी बैंक से ऋण स्वीकृत करने के लिए रिश्वत की हुई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दर्शन में दो लोगों ने ऋण स्वीकृत करने के लिए रिश्वत की शिकायत की। इसकी अग्रणी बैंक के प्रबंधक से जांच कराने पर शिकायत की पुष्टि होने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दूसरी शाखा के प्रबंधक को पद से हटा दिया गया है। साथ ही बैंक की ओर से जांच की जा रही है।
जिलाधिकारी के जनता दर्शन में परशुराम कुमार गुप्ता ने शिकायत की कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामचंद्र प्रसाद ने बैंकिंग दलाल बलराम यादव के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत उनके नाम से दो लाख रुपये का ऋण बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा टीकमपार से स्वीकृत किया। पर ऋण से खरीदी जाने वाली मशीनरी शिकायतकर्ता को उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसका निस्तारण क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक क्षेत्रीय कार्यालय की ओर नहीं किया गया था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर अग्रणी के जिला प्रबंधक ने जांच की। इसमें तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामचंद्र प्रसाद पर लगे आरोप सही पाए गए। इसकी पुष्टि बड़ौदा यूपी बैंक के केंद्रीय कार्यालय गोरखपुर की ओर से कराई गई जांच में भी हुई है। इसके बाद डीएम के पत्र पर बड़ौदा यूपी बैंक केंद्रीय कार्यालय गोरखपुर के महाप्रबंधक सर्वेश कुमार सिन्हा दोषी पाए गए तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामचंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की जानकारी डीएम को दी। वहीं जिलाधिकारी के जनता दर्शन में हरिलाल सिंह ने शिकायत की थी कि बड़ौदा यूपी बैंक शाखा महुआपाटन के तत्कालीन शाखा प्रबंधक धर्मपाल सिंह ने शिकायतकर्ता की शासकीय ऋण पत्रावली की स्वीकृत के लिए रिश्वत की मांग की और महुआपाटन बाजार के कई लोगों से ऋण स्वीकृत करने के लिए रिश्वत ली। जिलाधिकारी के निर्देश पर अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक की जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक धर्मपाल सिंह पर आरोप सही पाए गए। इसकी पुष्टि बड़ौदा यूपी बैंक के केंद्रीय कार्यालय गोरखपुर की ओर से कराई जांच में भी हुई है। इसके बाद डीएम के पत्र पर कार्रवाई करते हुए बड़ौदा यूपी बैंक केंद्रीय कार्यालय गोरखपुर के महाप्रबंधक सर्वेश कुमार सिन्हा ने धर्मपाल सिंह को शाखा प्रबंधक पद से हटा दिया है। साथ ही दूसरी शाखा में नान सेंसिटिव कार्य में लगाया गया है। साथ ही उनके विरूद्ध बैंक के उच्चाधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर बैंक नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक अरुणेश कुमार ने बताया कि डीएम के जनता दर्शन में शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद बड़ौदा यूपी बैंक शाखा टीकमपार के तत्कालीन प्रबंधक रामचंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। वहीं बैंक की महुआपाटन बाजार शाखा के तत्कालीन प्रबंधक धर्मपाल सिंह को पद से हटाते हुए विभागीय जांच की जा रही है।