फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Boyfriend who went to meet his girlfriend was tied to a tree and beaten, accused of managing the case in the police station

Deoria News: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पेड़ से बांध पीटा, थाने में मामला मैनेज होने का आरोप

Mon, 11 Sep 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend who went to meet his girlfriend was tied to a tree and beaten, accused of managing the case in the police station
सलेमपुर। प्रेमिका के बुलाने पर शनिवार की देर रात उसके घर मिलने गए युवक की प्रेमिका के परिजनों ने दरवाजे पर नीम के पेड़ से बांध पिटाई कर दी। इससे आधी रात को गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने लेकर पहुंची। घायल युवक का सीएचसी में उपचार हुआ। उधर पुलिस पेड़ से बांध पिटाई की घटना से इनकार कर रही है। रविवार की सुबह तीन घंटे की पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया। घटना को लेकर पूरे दिन चर्चाओं का माहौल गर्म रहा।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक भटनी रेलवे स्टेशन पर रह कर चाय बेचने का काम करता है। दो दिन पहले वह गांव आया। युवक के मुताबिक शनिवार की रात घर से भटनी जाने के लिए करीब दस बजे निकल रहा था। इसी बीच गांव की रहने वाली उसकी प्रेमिका ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। युवक ग्यारह बजे के करीब उससे मिलने घर पहुंच गया। इसी बीच खटपट की आवाज सुन परिजनों की नींद खुल गई। यह देख युवक ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खोल लड़की के परिजनों ने पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद घर के पास नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को नहीं थी। रात्रि दो बजे के करीब युवक के चीखने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची मईल की पीआरवी ने घटना को लार पुलिस को बताया। बंधक बनाकर पीटने की सूचना पर सक्रिय हुई। पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। वहीं युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक गलत नियत से घर में घुसा था। उसे किसी ने बंधक नहीं बनाया है। उधर पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। यहां घटना को लेकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। परिजनों ने घर के अंदर मिलने पर दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी थी। पेड़ से बांध कर पिटाई नहीं हुई है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई थी। दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है। आपस में सुलह कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------




दहशत इतनी की किसी ने छुड़ाने का नहीं दिखाया साहस
युवक के मुताबिक प्रेमिका के बुलाने पर वह गया था, जहां परिजनों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे दरवाजे के पास पेड़ से रस्सी से बांध दिया। इसके बाद करीब चार घंटे तक वह बंधा रहा। इस बीच वह चीखता रहा, लेकिन उसकी आवाज सुन किसी ने उसे छुड़ाने का साहस नहीं दिखाया। युवक के अनुसार तीन बजे रात में जब डायल 112 की पुलिस पहुंची तो हूटर की आवाज सुन आनन-फानन में बांधने वालों ने रस्सी खोल दी।
----------------




तीन घंटे पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने किया सुलह

युवक की पेड़ से बांध पिटाई के मामले के बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस घटना से संबंधित जानकारी दोनों पक्षों से ली। इसी बीच एक व्यक्ति मामले को मैनेज करने में जुट गया। इसके बाद मामले को खत्म करने के लिए पंचायत चली। करीब तीन घंटे बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। इसके बाद पुलिस ने छोड़ दिया। उधर इतने बड़े मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करना इसकी चर्चा आम लोगों में खूब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed