फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man who went to take bath in Deoria died due to drowning in the river.

Deoria News: साथियों संग पोखरे में नहाने गए बालक की डूबने से मौत, परिवार में अकेला था भाई

Tue, 21 May 2024 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 21 May 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take bath in Deoria died due to drowning in the river.
मृतक रौनक पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुरौली थाना क्षेत्र के सिसवा पांडेय गांव स्थित पोखरे में सोमवार की दोपहर में अपने तीन साथियों के साथ नहाने गए बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। उसे डूबते देखकर साथ में नहा रहे साथियों ने शोर मचाया, जब तक ग्रामीण आते तब तक बालक डूब गया।

विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद उसे पोखरे के पानी से निकाल कर मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। इकलौते भाई की मौत के बाद उसकी दो बहनों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


सिसवा पांडेय निवासी अंगद पांडेय का पुत्र रौनक पांडेय (12) सोमवार की दोपहर में अपने दोस्तों के साथ गांव के बलदेव स्थान पोखरे में नहाने गया था। तीनों लड़के थर्माकोल के सहारे पोखर में नहाने लगे। इसी दौरान स्नान करते करते रौनक पांडेय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में नहा रहे उसके दोस्तों ने पहले बचाने की कोशिश की, असफल होने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। एक बालक ने गांव में जाकर शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़कर पोखरे पर पहुंचे। इसके बाद पोखरे में छलांग लगा दी। आधा घंटा मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता अंगद पांडेय दहाड़ें मारकर रोने लगे। उनको एक पुत्र व दो पुत्रियां थीं। इकलौते भाई की मौत के बाद बहन आदिती व रुधु का रो-रो कर बुरा हाल था। बालक के पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।


पांच साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। वह दो बहनों का इकलौता बड़ा भाई था। बालक पांचवीं कक्षा का छात्र था। इस घटना के बाद पूरा गांव सदमे में है। सुरौली पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed