फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   body taken from funeral

Deoria News: पोती की सूचना पर पुलिस ने दादी का शव श्मशान घाट से कब्जे में लिया

Sun, 28 Jan 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
body taken from funeral
पोती ने 112 नंबर पर पुलिस को दी दादी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना
विज्ञापन


पोती और परिवार के बीच चलता है संपत्ति का मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। एक वृद्ध महिला की मौत के बाद परिवार के लोग शव को लेकर कटईलवा घाट बरहज पहुंच गए। परिवार के लोगों ने अपनी भतीजी को दादी की मौत की सूचना नहीं दी। किसी और से सूचना मिलने के बाद पोती ने पुलिस को दादी की संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुरौली थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी श्री किशुन चौहान की मृत्यु लगभग एक दशक पहले हो चुकी है। उनके तीन पुत्र अशोक, दिलीप और पप्पू चौहान हैं। बड़े पुत्र अशोक चौहान की शादी के कुछ साल बाद ही मौत हो गई। उनकी एक लड़की रकेबी है। पति की मौत के कुछ दिन बाद ही उसकी मां ने दूसरी जगह शादी कर ली। रकेबी के बड़ी होने के बाद उसकी शादी कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदवलिया गांव में हो गई। शादी के बाद रकेबी परिवार के लोगों से अपने पिता के हिस्से की मांग करने लगी। बात नहीं बनी तो संपत्ति पाने के लिए मुकदमा कर दिया। शादी के बाद भी किराए के मकान में सिंगही में ही रहती है। दादी की मौत से दो दिन पहले वह अपने गांव चली गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में रकेबी की दादी केवली (80) की मौत हो गई। परिवार के लोग शुक्रवार की सुबह शव को लेकर बरहज के कटईलवा घाट पहुंच गए। जब पोती को इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया। परिजनों ने शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरौली थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed