फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body of youth missing for two days found on railway track

Deoria News: दो दिनों से लापता युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Wed, 25 Feb 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for two days found on railway track
भटनी। दो दिनों से लापता युवक का शव सोमवार की देर रात सिसवा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर मिला। साथ ही घटना स्थल से पुलिस ने साइकिल भी बरामद की। जांच के बाद मंगलवार को युवक की शिनाख्त मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी विजय कुमार गुप्त (35) के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही युवक के मौत की जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी विजय कुमार गुप्त पत्नी से तलाक के बाद मां, पिता, भाइयों और बच्चों के साथ रहता था। वह व्यवसाय और खेती में पिता का सहयोग कर बच्चों की परवरिश कर रहा था। परिजनों के मुताबिक पत्नी से तलाक के बाद उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह बिना बताए अचानक घर से लापता हो जाता था। फिर तीन-चार दिनों में वापस लौट आता था। इसी तरह रविवार को विजय घर से बिना बताए लापता हो गया। पिता सुभाष गुप्त व अन्य परिजनों के साथ उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार की देर रात गोरखपुर-छपरा रेल खंड के सिसवा रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे पिता बेटे का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। तभी परिवार में भी चीख-पुकार मच गई। मां सावित्री देवी, बेटा अंश और बेटी अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों को सबसे ज्यादा चिंता मृतक के मासूम बच्चों की परवरिश को लेकर सता रही है। पिता के साए के उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का कहना है कि अब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। रोते-बिलखते परिजन बार-बार यही सवाल कर रहे हैं कि अब इन मासूमों की परवरिश कैसे होगी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed