{"_id":"63c1a20f43f97323c61d4cc3","slug":"body-of-missing-teenager-found-in-rapti-deoria-news-gkp4642508198-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लापता किशोरी का शव राप्ती में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लापता किशोरी का शव राप्ती में मिला
विज्ञापन
लापता किशोरी का शव राप्ती में मिला
रुद्रपुर। घर ले लापता किशोरी का 16 घंटे बाद राप्ती नदी में शव मिला। गांव वालों ने नदी के किनारे लड़की की चप्पल और कपड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से तलाश कराई तो नदी में किनारे पर शव मिला। पुलिस ने किशोरी के परिजनों से शव की पहचान कराई।
क्षेत्र के नगवां गांव निवासी ओमप्रकाश यादव की पुत्री ट्विंकल (15) बृहस्पतिवार की सुबह से ही घर से लापता हो गई थी। उसकी मां उर्मिला देवी ने एकौना थाने में पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को गांव के लोग नदी की तरफ गए तो एक चप्पल और शाल को देखा। उन्हें किसी के डूबने की आशंका हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने चप्पल और शाल नदी के किनारे मिलने की सूचना पुलिस और लापता किशोरी के परिवार के सदस्यों को दी। एकौना थानाध्यक्ष भवानी भीख राजभर मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से नदी में जाल डलवाई। शव किनारे पर था। पुलिस ने शव निकालने के बाद किशोरी के परिवार के लोगों से पहचान कराई। बताया जा रहा है कि किशोरी बीमार थी। उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता ओम प्रकाश यादव गुजरात के वापी जिले में मजदूरी करते हैं।