फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body of a youth drowned in the river found

Deoria News: नदी में डूबे युवक का मिला शव

Thu, 20 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Body of a youth drowned in the river found
रोते - बिलखते अभिषेक के परिजन स्रोत : जागरूक पाठक
देसही देवरिया। छोटी गंडक नदी में नौतन हथियागढ़ गांव में भैंस नहलाने के दौरान डूबे युवक का तीसरे दिन बुधवार की सुबह नदी में शव उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए पुलिस तीन घंटे तक वाहन का इंतजाम करती रही। गांव के लोगों ने वाहन का इंतजाम किया, तब शव देवरिया भेजा गया। इस बात को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के अभिषेक (19), सोमवार को घर से भैंस चराने गए थे। दोपहर में गांव स्थित छोटी गंडक नदी में भैंस नहलाने के दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में डूब गया। यह देख साथियों ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अभिषेक की तलाश शुरू कराई। दूसरे दिन लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम ने नदी में खोजी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक कहीं पता नहीं चल सका।

तीसरे दिन बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में लगी हुई थी। तभी कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह नौ बजे के करीब डूबने वाली जगह पर ही किनारे अभिषेक का शव उतराया देखकर शोर मचाया। पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। इसकी जानकारी मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होते ही चीख-पुकार मच गई। पिता मोहन गोस्वामी, माता रीना देवी, दादी पाना देवी, छोटे भाई अमन का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ रामपुर कारखाना अभिषेक कुमार राय ने बताया कि परिजनों से शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समय से वाहन न बुलाने का आरोप गलत है। वाहन पुलिस ने ही बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed