{"_id":"6952c11de5092f47cf02abe2","slug":"boat-capsizes-in-saryu-riverpeople-start-drowning-fishermen-become-angels-deoria-news-c-208-1-deo1018-171298-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरयू नदी में पलटी नाव...डूबने लगे लोग, मछुआरे बने देवदूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरयू नदी में पलटी नाव...डूबने लगे लोग, मछुआरे बने देवदूत
Mon, 29 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
डूबती नाव से कूदते पशुपालक,श्रोत सोशल मीडिया
मेहरौनाघाट/ लार। क्षेत्र के चुरिया गांव के पास सरयू नदी में रविवार की देर शाम किसानों को लेकर आ रही छोटी नाव (डेंगी) पलटने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक समान लदा होने के कारण यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि किनारे पर मौजूद मछुआरों ने नदी में डूब रहे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया।
लार थाना क्षेत्र का चुरिया गांव सरयू नदी के किनारे बसा है। इस गांव के अधिकांश किसानों की खेती नदी के दियारा में है। लोग हर दिन नाव से दूसरी तरफ जाते हैं और खेतों में काम करके लौट आते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार देर शाम चुरिया घाट की ओर आ रही एक छोटी नाव पर सवार विकास, प्रमोद, राकेश आदि लोग खेतों से घास, लकड़ी आदि लेकर लौट रहे थे।
उनकी नाव नदी के दूसरी तरफ पहुंचते ही भंवर में फंसकर असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उसमें सवार लोग डूबने लगे और बचने के लिए शोर मचाने लगे। शोर सुनकर नदी के किनारे मौजूद मछुआरों और चरवाहों ने नदी में उतरकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
पीपा पुल बनाने की मांग : सरयू नदी में नाव पलटने की घटना के बाद दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि नाव ही उनके आने-जाने का एकमात्र साधन है। रोजाना लोग इसी के सहारे नदी पार करते हैं।
क्षमता से अधिक सवारी और सामान लदी नावों से हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि चुरिया घाट पर जल्द से जल्द पीपा पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन का साधन मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।