फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Board Exam: Toll free number issued for the candidates

बोर्ड परीक्षा : परीक्षार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: Toll free number issued for the candidates
बोर्ड परीक्षा : परीक्षार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी
विज्ञापन

देवरिया। 24 मार्च से 12 अप्रैल तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। इस बीच परीक्षार्थी इसेे लेकर तनावग्रस्त और किसी समस्या से परेशान न हो, उसके लिए दो टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों की मदद से वे अपनी समस्या का निदान कर सकेंगे। परीक्षा के पूर्व एवं परीक्षा तक पूरे 12 घंटे यह टोल फ्री नंबर काम करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। 218 केंद्रों को डीबीआर से जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया है। हालांकि बुधवार और बृहस्पतिवार की दोपहर तक कार्यालय के बकाया बिल भुगतान न होने से विद्युत निगम ने बिजली ही काट दी। बिल जमा होने पर दोपहर बाद बिजली आई तो पुन: यह काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

बिजली कटने और इन्वर्टर के भी जवाब दे देने के चलते ऑनलाइन निगरानी के लिए हो रही टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी तरह बाधित रही और डीआईओएस कार्यालय के काम भी प्रभावित हुए। उधर बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षार्थियों की परीक्षा विषयक समस्याओं तथा जिज्ञासाओं के समाधान के लिए 1800-1805310 और 1800-1805312 हेल्पलाइन नंबर परिषद की ओर से जारी किए गए हैं। यह सुबह आठ से शाम आठ बजे तक क्रियान्वित रहेंगे। परीक्षार्थी चाहें तो दूरभाष पर विषय विशेषज्ञों से बात कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय के बकाया बिजली का बिल जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जीजीआईसी से प्रवेश पत्र का वितरण शुरू
परिषद कार्यालय से प्रवेेश पत्र, नामावली डेस्क स्लिप, एवार्ड ब्लैंक, उपस्थिति पत्रक प्राप्त हो गया है। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से इसका वितरण बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गया है। जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय एवं वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य इसे प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed