फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Board Exam: Objections regarding centers will be taken in the first week of November

बोर्ड परीक्षा : नवंबर के पहले सप्ताह में केंद्रों के संबंध में ली जाएंगी आपत्तियां

Wed, 30 Oct 2024 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: Objections regarding centers will be taken in the first week of November
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के तहत केंद्रों के संबंध में सत्यापन रिपोर्ट की फीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। नवंबर के पहले सप्ताह में इस संबंध में सूची जारी की जाएगी। इसके बाद विद्यालयों से आपत्तियां मांगने की प्रक्रिया शुरू होगी। जनपद में इस बार 1.26 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 22 राजकीय, 122 एडेड व 410 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में सुविधाओं का सत्यापन करने के बाद गठित टीम ने अपनी रिपोर्ट 10 दिन पहले ही सौंप दी थी। इधर लगातार केंद्रों के संबंध में आई रिपोर्ट की फीडिंग का कार्य चला, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। हाईस्कूल में इस बार 59490 एवं इंटर में 66670 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस शिव नारायण सिंह ने बुधवार को बताया कि केंद्रों की फीडिंग का कार्य पूरा होने के बाद अब इसके प्रकाशन सूची का इंतजार किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से पांच या छह नवंबर को जिले के संबंध में केंद्रों की पहली सूची आ जाने की उम्मीद है। इसके बाद विद्यालयों से इस संबंध में आपत्तियां मांगी जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद डीएम की ओर से गठित कमेटी इसे बोर्ड को भेजेगी, उसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed