{"_id":"629cee9bc6ac9f42a13d4133","slug":"blood-donation-on-birth-day-of-cm-yogee-aadityanath-deoria-news-gkp4393447156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के जन्मदिन पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के जन्मदिन पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी के जन्मदिन पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
रामपुर कारखाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर नगर पंचायत रामपुर कारखाना में हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। उत्तर प्रदेश लाल बहादुर शास्त्री गन्ना शोध संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज शाही ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक सतीश वर्मा ने कहा कि इस बार ढाई दर्जन कार्यकर्ता स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आए, यह रामपुर कारखाना युवा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। इसके बाद देवरिया से आई मोबाइल टीम ने कार्यकर्ताओं का रक्त एकत्र किया। इस दौरान एलटी दिनेश सिंह, संतोष वर्मा, जीतेश पांडेय, रोहित सिंह, राजू यादव, मोहम्मद इफ्तिखार अली कुरेशी उर्फ बबलू भाई, गंगा सागर यादव, उग्रसेन राय, राजेंद्र मद्धेशिया, हिमांशु जायसवाल, विक्की जायसवाल, प्रवीण यादव, रवि शर्मा, प्रतीक राय आदि मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
भाटपाररानी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पूर्व सांसद हरिवंश सहाय के आवास पर मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को मिठाई बांटी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान डॉ. अरविंद सहाय, राजेंद्र जायसवाल, सुरेश तिवारी, संजय जायसवाल, लालबाबू यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।