फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   blood donation camp on 14

Deoria News: आइए, रक्तदान कर बनें महादानी, दूसरों को भी करें प्रेरित

Thu, 13 Jun 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp on 14
....फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसमें स्वैच्छिक रक्तदाता ब्लड देकर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में योगदान करेंगे। आप भी रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं। कार्यक्रम में इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी व मारवाड़ी युवा मंच भी सहयोग करेंगे।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं को ब्लड ग्रुप से संबंधित जानकारियां भी मिलेंगी। साथ ही उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मान पत्र और डोनर्स को कार्ड दिए जाएंगे। याद रखें कि आपका खून दूसरों को जीवनदान दे सकता है, इसलिए खुद तो रक्तदान का संकल्प लें ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बुधवार को बताया कि 14 जून को सुबह नौ से दोपहर एक बजे के बीच आकर रक्तदान किया जा सकता है। एक यूनिट रक्तदान चार लोगों की जान बचा सकता है क्योंकि एक यूनिट खून से आरबीसी, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स अलग किए जाते हैं, जो जरूरत के हिसाब से अलग-अलग मरीजों को चढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------


रक्तदान के बारे में ये भी जानें
- एक यूनिट में 350 मिलीग्राम खून निकाला जाता है। रक्तदान के बाद खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है।
- एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है। इन चारों से अलग-अलग चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।
- तीन महीने के अंतराल पर दोबारा रक्तदान करना चाहिए।
- रक्तदाता की उम्र 18 से 65 साल के बीच हो, शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलो होना चाहिए।
- रक्तदान करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए।
- 50 किलो से कम वजन वाले रक्तदान नहीं कर सकते हैं।
----------

बोले लोग
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। संस्था के सदस्य रक्तदान शिविर में बढ़कर योगदान देते हैं। हमारे रक्तदान शिविर प्रभारी उपेंद्र यादव अब तक 50 से अधिक बार जरूरतमंदों को रक्तदान कर चुके हैं। खुद 12 बार ये कार्य कर चुका हूं। जब भी किसी जरूरतमंद को खून की आवश्यकता पड़ती है, संस्था के सदस्य इसके लिए हमेशा तैयार रहते हैं।


- नवनीत अग्रवाल, सदस्य, इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी कोषाध्यक्ष

---------
किसी की जरूरत पर खून का महत्व समझ में आता है। संस्था के सदस्य ब्लड बैंक से फोन आने पर जरूरतमंद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा कई बार हुआ है कि सदस्यों ने रात में जाकर रक्तदान किया है। खुद उन्होंने भी अब तक 11 बार रक्तदान किया है। 14 जून को भी संस्था की हिस्सेदारी शिविर में बढ़-चढ़ कर होगी।
- विवेक कमानी, अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed