फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Block in Ahilyapur, trains affected, passengers troubled

Deoria News: अहिल्यापुर में ब्लॉक, ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान

Sun, 26 Jan 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Block in Ahilyapur, trains affected, passengers troubled
देवरिया/भटनी। अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर शनिवार को पटरियों के मरम्मत कार्य के चलते दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक और घने कोहरे के चलते इस रूट की ट्रेनें पूरे दिन प्रभावित रही। नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस चार घंटे सहित अन्य ट्रेनें भी विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा गोरखपुर-सिवान और भटनी -वाराणसी रूट की ट्रेनें लेटलतीफ रहीं, वहीं बिहार संपर्क क्रांति, दरभंगा -नई दिल्ली एवं बरौनी- नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस को सीवान से ही डायवर्ट कर दिया गया। इससे रेलयात्री देर शाम तक परेशान रहे। गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर दुर्घटना रोकने और ट्रैक को हाईटेक बनाने को अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन पटरियों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। शनिवार को रेलवे दो घंटे का ब्लॉक लिया था। इस दौरान देवरिया -भटनी के बीच ट्रेनों को रोक-रोक कर चलाया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ दो घंटे, संबलपुर -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस ढाई घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दो घंटे, गोरखपुर-दादर सेंट्रल स्पेशल ढाई घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, झूसी-गोरखपुर कुंभ स्पेशल ढाई घंटे, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दुर्ग -नौतनवा एक्सप्रेस दो घंटे, जयनगर-अमॄतसर शहीद एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से देवरिया, भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं गोरखपुर-रांची वीकली एक्सप्रेस दो घंंटे, लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आईं। ट्रेनों के विलंब होने से इंतजार कर रहे रेल यात्री परेशान रहे। यह तो शुक्र रहा कि सुबह से ही खिली धूप के चलते ठंड में कमी आने से हवा के झोकों ने यात्रियों को कम परेशान किया। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि अहिल्यापुर रेलवे पर पटरियों के मरम्मत कार्य चलने के कारण ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान ट्रेनों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक कर चलाया गया। वहीं देवरिया सदर के अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि दो घंटे के ब्लॉक और लंबी दूरी से आने व जाने वाली ट्रेनें पर खराब मौसम होने के चलते देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed