फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   blo

बीएलओ के कार्य में लापरवाही पर रोजगार सेवक की सेवा समाप्त

Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
blo
बीएलओ के कार्य में लापरवाही पर रोजगार सेवक की सेवा समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। श्रीरैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय के सभागार में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें डीएम आशुतोष निरंजन लापरवाह बीएलओ व सुपरवाइजर को कड़ी चेतावनी देते हुए फटकार लगाई। भागलपुर ब्लॉक के इशारू गांव के बीएलओ(रोजगार सेवक) की सेवा समाप्ति कर वहां के सुपरवाइजर पर कार्रवाई करने और लार ब्लॉक के खेमादेई गाव के अनुपस्थित बीएलओ (शिक्षक) की वेतन वृद्धि रोके जाने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों की अपेक्षा सलेमपुर व भाटपाररानी विधानसभा का मतदाताओं के जेंडर रेसियो में काफी अंतर है। इसका मुख्य कारण बीएलओ व सुपरवाइजर का कार्य में रुचि न लेना है। ऐसे में लापरवाह बीएलओ व सुपरवाइजर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने भागलपुर ब्लॉक के इशारू गांव के बीएलओ मनोज कुमार के कार्यों की समीक्षा की तो बीएलओ ने बताया कि 20 दिन की अवधि में केवल नाम बढ़ाने के लिए 17 फार्म जमा किए हैं। इसमें 11 महिलाएं हैं। सुपरवाइजर अजय यादव ने बताया कि उनके द्वारा केवल तीन फार्म ही जमा किए गए हैं। दोनों कर्मचारियों की बात में अंतर पाये जाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बीएलओ (रोजगार सेवाक)की सेवा समाप्ति कर सुपरवाइजर पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार लार ब्लॉक के खेमादेई गांव के बीएलओ (सहायक अध्यापक) अरविंद कुमार अनुपस्थित मिले। सुपरवाइजर ने बताया कि इनका कार्य ठीक नहीं है। गंभीरता से लेते हुए डीएम ने इनकी वेतन वृद्धि रोके जाने के लिए बीईओ को निर्देशित किया। हरखौली के बीएलओ शकील अहमद व सुपरवाइजर इंदू प्रकाश पाठक ने डीएम के सवालों का जवाब ठीक नहीं दे सके। वहीं डाटा भी ठीक से नहीं बताया। इस पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए एक दिन का समय देकर दोनों को डोर टू डोर समीक्षा कर जेंडर रेसियो ठीक करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि वरासत की सूची लेखपाल से लेकर मृत लोगों का फार्म सात भरकर उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित कराएं। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार डा.भागीरथी सिंह, तहसील भाटपाररानी, खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर शैलेंद्र कुमार सहित सभी बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed