फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJYM burns effigy of Rahul Gandhi

Deoria News: भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sun, 22 Feb 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJYM burns effigy of Rahul Gandhi
देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर शनिवार को भाजयुमो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुलता फूंका। कार्यकर्ताओं द्वारा एआई इंपैक्ट समिट में शर्ट उतारकर विरोध करने की निंदा किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजयुमो ने कहा कि इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में अपना शर्ट उतार कर कांग्रेस के युवा विंग ने जिस तरह का कृत्य किया है और इस कृत्य का राहुल गांधी ने समर्थन किया है। हम सब इसकी घोर निंदा करते हैं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसका का समर्थन करके यह साबित कर दिया कि वह देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहने का कार्य करते हैं। इसका भाजपा युवा मोर्चा घोर निंदा करता है। कठोर कार्रवाई की मांग करता है। उन्होंने कहा कि इन राष्ट्र विरोधी ताकतों को देश में पनपने नहीं दिया जाएगा। देश की जनता राहुल गांधी को माफ नहीं करने वाली है। पुतला दहन में भाजयुमो के दिलीप सिंह, अजीत भारती विकास सिंह, अभिमन्यु सिंह, आशिष, सिंहा, व भाजपा नेताओं प्रेम अग्रवाल, रमेश वर्मा, अंबिकेश पांडेय, अजय उपाध्याय, अजय सिंह, विजय पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed