{"_id":"644d6072c25f6aacc9041c36","slug":"bjps-dumb-engine-does-development-yogi-deoria-news-c-7-1-145870-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और बसपा का फेल इंजन प्रदूषण पैदा करता था, भाजपा का डंबल इंजन विकास करता है : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और बसपा का फेल इंजन प्रदूषण पैदा करता था, भाजपा का डंबल इंजन विकास करता है : योगी
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित।
-राजकीय इंटर कॉलेज मे चुनावी सभा में सीएम योगी ने 17 निकायों के पांच लाख से अधिक मतदाताओं को साधा
-कहा-आप ट्रिपल इंजन की सरकार बनाइए, हम विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होने देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का फेल इंजन प्रदूषण पैदा करता था। भ्रष्टाचार का प्रदूषण, राजनीति के अपराधीकरण का प्रदूषण, विकास की योजनाओं के बंदरबांट का प्रदूषण और डकैती का प्रदूषण। लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार में विकास घर-घर तक पहुंच रहा है। सबका समान रूप से विकास हो रहा है। योगी ने कहा कि वह देवरिया को फिर से चीनी का कटोरा बनाएंगे। अगर सुप्रीम कोर्ट से परमिशन मिलती है तो यहां शुगर कॉम्प्लेक्स के साथ ही बिजली का प्लांट भी लगाएंगे। नगर निकाय प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद की 17 निकायों के पांच लाख से अधिक मतदाताओं को साध गए। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाइए, विकास के लिए पैसे की कमी हम नहीं होने देंगे।
दोपहर में 02:20 पर योगी को जीआईसी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था, लेकिन वह तय समय से 10 मिनट पहले ही जनसभा में पहुंच गए। योगी जब संबोधन के लिए पहुंचे तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। योगी ने भी भारत माता के जयकारे के साथ संबोधन शुरू किया। अपने कुल 22 मिनट के भाषण में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम देवरिया की चीनी को विदेश में भी पहचान दिलाएंगे। हम यहां फाइन शुगर बनाएंगे। जितनी आवश्यकता होगी, उतना हम उपयोग करेंगे, बाकी चीनी दुनिया के बाजारों में जाएगी। तब देवरिया की, यहां के किसानों की छाती गौरव से चौड़ी हो जाएगी। आज यहां के विकास की तमाम योजना धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा, मैं आपसे कहने आया हूं कि डबल इंजन की सरकार काम तो कर ही रही है। अगर उसमें तीसरा इंजन भी जुड़ जाएगा तो विकास कार्यों की स्पीड तीन गुना बढ़ जाएगी।
अब कर्फ्यू नहीं लगता है, कावड़ यात्रा चल रही है
योगी ने कहा कि आज से छह साल पहले पर्व व त्योहारों पर डर व भय का माहौल रहता था। कर्फ्यू लगता था, लेकिन अब कर्फ्यू नहीं लगता है, कावड़ यात्रा चल रही है। अब उपद्रव नहीं होते हैं। अब उत्सव होते हैं। कहीं दीपोत्सव, कहीं देव दीपावली तो रंगोत्सव। आज किसी भी पर्व पर भय व डर का माहौल नहीं है। आज हजारों व लाखों लोग एक साथ पर्व मनाते हैं। सपा-बसपा के शासन में युवाओं के हाथों में तमंचे होते थे, लेकिन हमारी सरकार उन्हें टैबलेट देकर सशक्त बना रही है। योगी ने देवरिया के लोगों से पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि अगर आप ट्रिपल इंजन की सरकार बनाते हैं तो आपके क्षेत्र के विकास के लिए जितने पैसों की जरूरत होगी, उसे हम पूरा करेंगे।
विज्ञापन
हमने देवरिया में छह नई नगर पंचायतों का गठन किया
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देवरिया में छह नगई नगर पंचायतों का गठन किया। गौरा-बरहज और नगर पालिका देवरिया का सीमा विस्तार किया। देवरिया को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए भी काम हो रहा है। पहले की सरकारों ने ये कार्य क्यों नहीं किया। पहले न तो गरीबों को मकान मिलते थे। न ही उन्हें उपचार के लिए पांच लाख दिए जाते थे, न उज्ज्वला का कनेक्शन मिलता था। पहले जाति और चेहरा देखकर विकास की योजनाएं चलाई जाती थीं। हमारी सरकार जाति और घर देखकर योजनाएं नहीं चलाती। उप्र की पूरी 25 करोड़ जनता हमारा परिवार है। योगी ने कहा कि दीपावली और होली में फ्री में रसोई गैस के सिलेंडर मिलेंगे। अभी से तैयार कर ली गई है।
प्रधानमंत्री मोदी को संकटमोचक के रूप में देखती है पूरी दुनिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौ वर्षों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत बदल गया है। कैसे परिवर्तन हो रहा है, यह पूरी दुनिया देख रही है। दुनिया में कहीं संकट आता है तो वह भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देखती है। प्रधानमंत्री मोदी को संकटमोचक के रूप में देखती।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आने वाली पीढ़ी के हर व्यक्ति को रामराज्य का होगा एहसास
सीएम ने कहा कि आज हमारी सिटी बदल रही है। आज कहीं कूड़े और गंदगी का ढेर नहीं मिलेगा। देवरिया में हमारी सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं उनको लेकर आने वाली पीढ़ी पूर्वजों का स्मरण करेगी और कहेगी कि उस समय कितने अच्छे निर्णय लिए गए कि आज हर व्यक्ति को रामराज्य का अहसास हो रहा है। सीएम ने कहा कि यह चुनाव केवल बोर्ड के लिए नहीं है, यह जनता की बुनियादी सुविधाओं के लिए है।