फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp workers pay tribute to martyrs who li lampsa at smiriti sthal

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मृति स्थल पर दीये जला शहीदों को किया नमन

Sat, 14 Nov 2020 03:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
bjp workers pay tribute to martyrs who li lampsa at smiriti sthal
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मृति स्थल पर दीये जला शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देश के वीर सैनिकों के सम्मान में रामलीला मैदान स्थित स्मृति स्थल पर दीये जलाए। भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे के साथ देश के लिए शहादत देने वाले वीर जवानों को नमन किया। साथ ही देश की रक्षा में सीमा पर तैनात जवानों की बहादुरी को सलाम किया गया।
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता और जनपदवासी दीपावली पर एक दीया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं। हम सीमाओं पर डटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं। हम लोगों को घर में एक दीया भारत माता के वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना चाहिए। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा के जिलाध्यक्ष मेजर सूबेदार राजेश सिंह ने कहा कि आम लोगों की तरह सैनिक भी दीपावली अपने घर वालों के साथ मनाना चाहते हैं, लेकिन प्रत्येक सैनिक को घर से ज्यादा देश के रक्षा की चिंता रहती है।
विज्ञापन

देश की रक्षा ही उनका एक मात्र उद्देश्य है। ऐसे सपूतों के लिए प्रत्येक देशवासी को एक दीप जलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे आयोजनों से सैनिक का मनोबल मजबूत होता है। इस दौरान सेवानिवृत्त कैप्टन मन्नन यादव, हरेराम दीक्षित, राजकुमार शाही, अंबिकेश पांडेय, पवन मिश्रा, शशि राय, घनश्याम नायक, दिनेश मिश्रा, अजित नारायण मिश्रा, श्रीनिवास दूबे, महेंद्र निषाद, विनोद तिवारी, अजय कुमार सिंह, लालजी यादव, सुदर्शन प्रसाद, चंद्रगुप्त यादव, सत्यदेव कुशवाहा, सुनील पांडेय, रामदास यादव, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed