फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp workers celebrated foundation day

भाजपा के स्थापना दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा

Wed, 06 Apr 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bjp workers celebrated foundation day
भाजपा के स्थापना दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन

देवरिया। पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया। टाउन हाल में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पार्टी का झंडारोहण किया। पार्टी के झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना। इसके पूर्व वक्ताओं ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की विकास यात्रा में अपना जीवन खपाया है।
टाउन हॉल से पार्टी झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो कोऑपरेटिव चौराहा, नगर पालिका रोड, मालवीय रोड, सुभाष चौक होते हुए टाउन हॉल में समाप्त हुई। सभी कार्यकर्ता वापस आडिटोरियम टाउन हाल पहुंचे, जहां एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना। इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस है। 42 वर्ष के इस कार्यक्रम में आज हमें उन लोगों को भी याद करना है, जो पहले जनसंघ काल से पहले दीया लेकर चले और बाद में कमल के फूल को लेकर चले। पार्टी को यशस्वी बनाने के लिए तीन-तीन, चार-चार पीढ़ियों ने खुद को खपा दिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता के साथ झंडारोहण किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दूबे, कृष्णानाथ राय, संतोष त्रिगुणायक, अरुण सिंह, उषा पासवान, संजय सिंह एडवोकेट, अजय कुमार दूबे, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, रविन्द्र किशोर कौशल, रमेश सिंह, निर्मला गौतम, रामाज्ञा चौहान, हेमंत मिश्रा, शिवकुमार राजभर,अंबिकेश पांडेय, नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, भूपेंद्र सिंह, डॉ. रतनपाल सिंह, संजय राव,दिनेश त्रिपाठी, नित्यानंद पांडेय, रामदास मिश्रा, जितेंद्र प्रताप राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघौचघाट प्रतिनिधि के अनुसार, चंद्रावती देवी एजुकेशन कालेज अमवा होलमन पांडेय के सभागार में कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि संस्थापकों ने पांच उद्देश्यों के लिए पार्टी की स्थापना की थी। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति का उत्थान प्रमुख था। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत और निष्ठा से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी और आज भारत के अठारह प्रांतों में हमारी सरकार बनी है। कार्यक्रम में जनसंघ के जमाने से पार्टी की सेवा करने वाले आधा दर्जन पुराने कार्यकर्ताओं को कृषि मंत्री ने सम्मानित किया। इसमें श्रीकांत दुबे, दयाशंकर शास्त्री, नथुनी सिंह कुशवाहा, गिरिजा लाल श्रीवास्तव तथा झम्मन राय आदि प्रमुख है।
रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार, प्रज्ञा इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह की देखरेख में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, एसपी जायसवाल, सोहन चौरसिया, पुरुषोत्तम पांडेय, नंदू राव, रविंद्र शर्मा, रवींद्र पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, मोनू मद्धेशिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने भाटपार रानी रेलवे परिसर में ध्वजारोहण किया। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण किया। विधायक ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। राघवेंद्र वीर वीर विक्रम सिंह ने कहा कि पार्टी अंत्योदय के सपने को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर काम कर रही है । इस दौरान सुशील कुमार शाही, विजय कुमार गुप्ता, डॉ शम्स परवेज, संतोष पटेल, आनंद पियूष उपाध्याय, गौतम प्रसाद, नितिन श्रीवास्तव, चंदन मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार, बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को बैकुंठपुर में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी का झंडा फहराकर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा वापसी के पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान महामंत्री भारत भूषण जयसवाल, संजय सिंह, पुण्य प्रकाश पांडेय, कामाख्या तिवारी, विनोद तिवारी, पवन पांडेय, चंद्रशेखर साहनी आदि उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्सोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस
देसही देवरिया। महुआडीह और देसही देवरिया मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महुआडीह पार्टी कार्यालय से थाना मुख्यालय तक चौराहा पर पार्टी स्थापना मार्च निकाला। उसके बाद कार्यालय पर टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन देखा। तत्पश्चात सभा की गई। अखिलेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को मुम्बई में पार्टी की स्थापना करके श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गोलवलकर ने अखंड भारत, श्रेष्ठ भारत का जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार पूरा कर रही है। कार्यक्रम को ओमकार मणि, मंडल अध्यक्ष उमेश मल्ल, अखिलेश राय, शैलेश्वर पटेल, सूर्य नारायण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, आदि ने संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री परमात्मा राय ने किया।
विश्व की सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है भाजपा: सांसद
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भाजपा कार्यालय एवं समता निवास पर ध्वाजारोहण भी किया गया। इसके साथ ही पार्टी कार्यालय से सांसद आवास तक शोभायात्रा भी निकाली गई। पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। कार्यकर्ताओं ने सांसद रविंद्र कुशवाहा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं अटलबिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारियों ओर वरिष्ठ नेताओं ने अपने घरों में भाजपा के झंडे को फहराया।
इस दौरान रणधीर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, अमरेश सिंह बबलू, बृजेश उपाध्याय, रविंद्र श्रीवास्तव, विनय पांडेय, शेषनाथ भाई, बचनदेव गोंड़, सम्पूर्णानंद गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, रविशंकर मिश्र रामू, सुनील स्नेही, जितेंद्र सिंह, रामनयन सिंह, धनंजय चतुर्वेदी, संजय कुशवाहा, अमरदत्त यादव, रवि कुशवाहा, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
पार्टी से लोगों को जोड़ने का लिया संकल्प
भटनी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर एक दूसरे से मिलकर बधाई दिया। पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रम के बाद शोभायात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। बभनौली कला चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर सुबह भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति के नेतृत्व में पार्टी के 42 वर्ष पूरा करने पर केक काटा गया। भाजपा नेता मोहनलाल गुप्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि माना है। इस दौरान शेषनाथ मिश्र, विनोद दीक्षित, राजन सिंह, अशोक गुप्ता, दीपक वर्मा, अमरनाथ पाल, रामअवतार कुशवाहा, विशम्भरनाथ तिवारी, दीनदयाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

पार्टी की मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया
बरहज। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हुए आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपलब्धियां गिनाईं और पार्टी की मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया।
स्थापना दिवस पर सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराया। कहा कि राष्ट्रहित की बात करने के साथ देश की संस्कृति को सजोते हुए भाजपा विश्व स्तर पर बड़ी पार्टी के रुप में बनकर उभरी है। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को शिखर पर बरकरार रखने के लिए संकल्प लिया। बैठक को नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी, कुश भगत, छत्रसाल, शंभू मद्धेशिया, विवेक गुप्त आदि ने अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed