{"_id":"5856c7784f1c1b8e67c05ca1","slug":"bjp-trying-to-explain-the-advantages-of-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के फायदे बताने में जुटे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के फायदे बताने में जुटे भाजपाई
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के फायदे बताने में जुटे भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद कैश किल्लत से परेशान जनता को भाजपाई समझाने बुझाने में जुटे है। नोट बंदी के एक महीने बाद हिंसक हो रही भीड़ को काबू में करने के लिए नोटबंदी से फायदे बताए जा रहे हैं। रविवार को भाजपा नेता अनिल पांडेय के साथ पकड़ी मंडल के अध्यक्ष कमलेश सिंह के नेतृत्व में आधा दर्जन गांवों में भाजपाईयों ने लोगों से संपर्क कर उन्हें नोटबंदी से भविष्य में होने वाले लाभ को समझाया।
भाजपा नेताओं ने ठकुरदेवा, पांडेय देवकली, बरडीहा अली, गोलउथा, मरवटिया राजा, फत्तेपुर, चकरवा, पकड़ी आदि गांवों में गरीब किसानों से मिलकर उन्हें नोटबंदी के बाद उपजे कैश किल्लत से निपटने की जानकारी दी। भाजपा नेता अनिल पांडेय ने कहा कि कैश की परेशानी झेलने के बाद भी लोग प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक कदम की सराहना कर रहे हैं। नोट बंदी से हर तबका खुश है। इससे कालेधन पर अकुंश लगने के साथ ही भ्रष्टाचार मिट रहा है। कचहरी और थानों की घूसखोरी बंद हो गई है। भाजपा के कार्यकर्ता गांवों में मोबाइल फोन का प्रयोग करने वालों को डिजटल लेन देन का तरीका सिखा रहे हैं। नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। आने वाले दिनों में देश के किसानों को हितकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान भाजपा के दयानंद वर्मा, आशिर्वाद मिश्रा, वीरा सिंह, रामअशीष निषाद, रामधारी निषाद आदि रहें।