फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP ruling by spreading inflation, unemployment and hatred: Ramashankar Rajbhar

महंगाई, बेरोजगारी व नफरत फैलाकर राज कर रही भाजपा : रमाशंकर राजभर

Wed, 09 Aug 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP ruling by spreading inflation, unemployment and hatred: Ramashankar Rajbhar
सलेमपुर। सपा ने बुधवार को भागलपुर ब्लॉक के देवकली में जनपंचायत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पूर्व सांसद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी रमाशंकर राजभर ने कहा कि गांव-गांव जनपंचायत कार्यक्रम में जनता को सपा के कार्यों को बताना होगा। भाजपा महंगाई बेरोजगारी, नफरत, फैलाकर राज कर रही है। इसे लोकसभा चुनाव में इस उखाड़ फेंकना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा से गरीबों का मोह भंग हो रहा है। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, युवा और किसान निराश है। खराब सड़कें भाजपा की देन हैं, ध्यान भटकाने में माहिर भाजपा जनता की मूलभूत समस्याओं से सरोकार नहीं रखती, धर्म और राष्ट्र तो बहाना है। राष्ट्र की बात करने वाले राष्ट्र की नवरत्न कंपनियों को बेच रहे हैं। महंगाई से जनता त्रस्त है। भ्रष्टाचार के चलते सड़कों के टेंडर निरस्त हो रहे हैं, निजीकरण से युवा वर्ग की नौकरियां समाप्त हो रही है। किसान परेशान हैं। जीएसटी से व्यापारी तबाह हो रहे हैं। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पवन यादव और संचालन चंदन मिश्रा ने किया। इस दौरान रंजना भारती, चंद्रदेव यादव, ज्ञान प्रकाश यादव, राजेश विश्वकर्मा, नागेंद्र पासवान, राम इकबाल प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता, गोपाल यादव ,प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता, बीडी पाठक, हैदर अली, योगेश यादव, मोहित पाठक, राज पासवान, गुड्डू राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed