{"_id":"6673337edda35bfa6d0014a4","slug":"bjp-pradesh-mantri-taken-meeting-deoria-news-c-208-1-deo1004-128270-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार्यकर्ताओं के संग प्रदेश मंत्री ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार्यकर्ताओं के संग प्रदेश मंत्री ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Thu, 20 Jun 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार....
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। औरा चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक की। प्रदेश मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यों में पुनः दोगुनी ऊर्जा के साथ कार्य करना है। संगठन को और मजबूत बनाना है।
सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके कार्यकर्ता हमेशा पार्टी की विचारधारा को लेकर जनता के बीच जाते रहते हैं। आगे भी जाते रहेंगे। आगे संगठन की जो भी योजना रचना होगी उनको धरातल पर पूरी ईमानदारी के साथ उतारा जाएगा।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी कार्यक्रम तय किए जाते हैं उन कार्यों को बूथ स्तर से लेकर मंडल और जिला स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं।
विज्ञापन
बैठक को रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर डीपी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अजय शाही, गंगा सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।