फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp,meetiing

काम के बल पर प्रदेश में दोबारा खिलेगा कमल

Wed, 27 Oct 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
bjp,meetiing
काम के बल पर प्रदेश में दोबारा खिलेगा कमल
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन बोले
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविन्द मेनन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का सम्मान सर्वोपरि होता है। केंद्र व राज्य सरकार ने नौजवानों, किसानों, महिलाओं, गरीबों की तरक्की तथा सम्मान के लिए काम किया है। इसी के बल पर दोबारा प्रदेश में कमल खिलेगा। पहले से भी अधिक बहुमत की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं को केवल यही सोचकर बैठ जाना नहीं है। सरकार की उपलब्धियों और कमल को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
चुनाव प्रभारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर विभिन्न इकाइयों की अलग-अलग बैठकों में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का सारा काम शक्ति केंद्र को आधार बनाकर हम सभी को करना है। हमें शक्ति केंद्रों पर सप्ताह में एक बार अवश्य जाना है। जहां बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक और बूथ पर रहने वाले लोगों से सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं की चर्चा करनी है। 29 अक्टूबर को देश के गृह मंत्री अमित भाई शाह लखनऊ से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे, इस दिन हर विधानसभा क्षेत्र में 10 जगहों पर कैंप लगाकर हम सभी को भी सदस्यता करनी है।
विज्ञापन

सह प्रभारी विवेक ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम से ही भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है। हर तबके को जोड़कर मिशन 2022 को कामयाब बनाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह,जिला प्रभारी सुनील गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अलग -अलग बैठकें हुईं
औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर अलग - अलग आठ बैठकें हुई। पहली बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष और महामंत्री, दूसरी बैठक में जिले के चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य, तीसरी बैठक में भाजपा के पंचायतों के प्रतिनिधि, चौथी बैठक में पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ता, पांचवीं बैठक सहकारिता के प्रतिनिधि, छठीं बैठक सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में नामित कार्यकर्ता, सातवीं बैठक में नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा के चेयरमैन और सभासद, आठवीं बैठक जिला समन्वय समिति के सदस्यों की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed