फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP leader named in the uproar in Bans Deoria declared himself innocent

Deoria News: बांस देवरिया में हुए बवाल में नामजद भाजपा नेता ने खुद को बताया बेकसूर

Fri, 19 Jul 2024 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP leader named in the uproar in Bans Deoria declared himself innocent
- फेसबुक पर लाइव आकर सुनाई घटना की आपबीती
विज्ञापन

- कहा, कार्यकर्ता सह दोस्त को बचाने के क्रम में एक परिवार ने उन पर बोला जानलेवा हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बांस देवरिया में हुए बवाल में अब एक नया मोड़ आ गया है। एक रोज पहले यानी बुधवार की शाम सभासद कोतवाली पहुंच बवाल मामले में नामजद व हिरासत में लिए गए सभासद जावेद आलम को रिहा करने व दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की थी। वहीं बृहस्पतिवार को फेसबुक पर लाइव आकर बवाल मामले में दूसरे पक्ष से नामजद रवि पाल ने खुद को बेकसूर बताया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
रवि पाल ने कहा कि मैं पिछड़ा मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री हूं। वर्ष 2001 से मैं हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ा था। सामाजिक कार्यों में मेरी बढ़चढ़ कर साझेदारी रहती है। इसी का नतीजा है कि 15 जुलाई रात करीब 11 बजे कार्यकर्ता गु्ड्डू राजभर को कुछ युवक मार रहे थे। इस सूचना मैं वहां पहुंचा तो उसके परिजन आ धमके। मैंने मुहर्रम का त्योहार को ले शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहा था। इसी बीच उनकी तरफ से पत्थर चलना शुरू हो गए। मेरे भाई व भतीजा मौके पर पहुंचे तब जाकर मेरी जान बची।
विज्ञापन

रवि पाल ने ताशा बजाने की बात से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि हमलावर उन्हें जान से मारने की नियत से हमला किए थे, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इधर रवि पाल का फेसबुक कर लाइव आने के बाद सोशल मीडिया पर उनपर दर्ज मुकदमों का लेखा जोखा वायरल हो गया। इसमें वर्ष 2017, 2018 व वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमों का लेखाजोखा मौजूद था। फिलहाल पुलिस बवाल मामले में बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष से चार लोगों को जेल भेज मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed