फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP leader distributed sports and study material in Bal Sadan

Deoria News: भाजपा नेत्री ने बालसदन में बांटी खेल और पाठ्य सामग्री

Mon, 18 Sep 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
BJP leader distributed sports and study material in Bal Sadan
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। भाजपाइयों ने मरीजों में फल वितरित किया गया। वहीं भाजपा नेत्री रजनी पांडेय ने बाल सदन में बच्चों को खेल और पाठ्य सामग्री वितरित की। कुछ जगहों पर केक काटा गया। सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा नेत्री पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर के कोतवाली रोड स्थित बाल सदन पहुंची। उन्होंने बच्चों को कापी, पेन, पेंसिल, कैरम बोर्ड, हैंडबॉल और नेट दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इस दौरान समाजसेवी विकास कनोड़िया, भाजपा नेता दिवाकर मिश्रा, कुलदेव सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह नगर पंचायत रामपुर कारखाना के राम जानकी मंदिर में सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दाैरान मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, महामंत्री अजय वर्मा, सतीश राव, पुरुषोत्तम पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

------------------
कृषि मंत्री ने कुष्ठ आश्रम में बांटे फल
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने की। इसके बाद कुष्ठ आश्रम के गरीबों व मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। जी-20 करके प्रधानमंत्री मोदी ने संपूर्ण विश्व को बता दिया है कि भारत किसी से कम नहीं है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री भाजपा रविंद्र किशोर कौशल, राजेंद्र विक्रम सिंह, राजेश मिश्रा, नीरज शाही, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-------------------
मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया : रविंद्र
सलेमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में मरीजों को फल वितरित किया और उनका हालचाल जाना। इसके बाद सोहनाग के विश्वकर्मा मंदिर पर पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोतीचूर से बने 21 किलो के केक को काटकर कार्यकर्ताओ में बांटा। लार में आयुष्मान भव: योजना के तहत मेले का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी जीवन के हर पल भारत मां की सेवा की है। उनका हर क्षण राष्ट्र को आगे बढ़ाने में लगा है। नरेंद्र मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इस दौरान जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, कन्हैया लाल जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख लार अमित सिंह बबलू, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया
भटनी। क्षेत्र के सकरापार गांव में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई बांट खुशी का इजहार किया। मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। देश आर्थिक तौर पर बहुत मजबूत हुआ है। इस दौरान योगेश तिवारी, आशीष पासवान, विनोद दीक्षित, सत्यव्रत मिश्र, शेषनाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed