फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP leader distributed fruits on Chief Minister's birthday

Deoria News: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेत्री ने बांटा फल

Mon, 05 Jun 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP leader distributed fruits on Chief Minister's birthday
सबका साथ सबका विकास, नारे को चरितार्थ कर रही भाजपा : रजनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पांडेय के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। शहर के बाल सदन में बच्चों को फल वितरित किया गया।
भाजपा नेत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में सबका साथ सबका विकास के तहत सभी वर्ग के लोगों का उत्थान करने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में क़ानून का राज स्थापित है। बहन बेटियां निश्चिंत होकर कहीं भी आ जा सकती हैं। बबलू द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सभी को बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रही है। भाजपा कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में सहयोग कर रहा है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर मिश्रा, नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, सभासद मुद्रिका प्रसाद, तरुण नंदा, लक्ष्मण, धनंजय शर्मा, अजय मिश्रा, धनंजय तिवारी, शिवम् पांडेय, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर केक काटकर राज्यमंत्री व सांसद ने मरीजों में बांटे फल
फोटो समाचार 05 डीईओ 154
राज्यमंत्री ने प्रसव कक्ष में मौजूद प्रसूताओं से की बातचीत, नवजात शिशु को गोद में लेकर दीं आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद रविंद्र कुशवाहा व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छोटी गंडक नदी के किनारे केक काटकर जन्मदिन मनाया। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रसव कक्ष में भर्ती प्रसूताओं को फल दिया। वहीं राज्यमंत्री ने नवजात शिशु को गोद में उठाकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। भाजपा सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर फरार हो गए हैं। प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त है। सांसद ने कहा कि सीएम के कथनी और करनी में कभी कोई अंतर नहीं रहा। वह सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान की किरण देखना चाहते हैं। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण प्रहरी शमशाद मलिक ने आगंतुकों को अंग वस्त्र व पौधा देकर सम्मानित किया। इस दौरान लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, अवधेश यादव, चेयरमैन श्रीराम यादव, राजीव मिश्र, जितेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, शहवाज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed