फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP government committed to the development of villages: Agriculture Minister

भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध : कृषिमंत्री

Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP government committed to the development of villages: Agriculture Minister
देवरिया। कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार बनने पर गांवों का चहुंमुखी विकास होता है। योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिलता है। वह बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बंजरिया बाजार में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंजरिया में न्यू पीएचसी, इफ्को का गोदाम, राजकीय आईटीआई आदि भाजपा सरकार की देन है।
विज्ञापन

उन्होंने लाभार्थियों को पीएम आवास की प्रतीकात्मक चाभी, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र दिया। कृषि विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्कूली बच्चों और लोगों को पंच प्रण की प्रतिज्ञा दिलाई। एक से डेढ़ साल के बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, पूर्व प्रमुख रमेश सिंह, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, डॉ.जितेंद्र प्रताप राव, सुजीत सिंह, अंबुज शाही आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विकास योजनाओं की जानकारी दी

शहीद विजय मौर्य के गांव छपिया जयदेव पहुंची विकास संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की हर योजना गांव, गरीब तथा किसानों को ध्यान में रखते हुए लागू की गई हैं। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक ने विद्यालय प्रांगण में लगे विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया। गांव के दो मासूम बच्चों का अन्नप्रसान भी किया गया। भाजपा नेता विनोद दीक्षित, अभय तिवारी, गिरीजेश सिंह, अजय पाण्डेय, अविनाश श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यव्रत मिश्र ने किया। कार्यक्रम में उज्जवला योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन वितरण तथा किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करजहां में निकाली गई संकल्प यात्रा



क्षैत्र के करजहां गांव में बुधवार को भारत संकल्प यात्रा निकाली गया। जहां अधिकारियों ने विकास कार्यों को बताते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। एडीओ पंचायत दिनेश पाठक के नेतृत्व में अधिकारियों और ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ बनाने और विकास कार्यों में सहयोग करने का संकल्प लिया। पशुधन प्रसार अधिकारी और मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार पांडेय, मनोज कुमार, राजेश कुमार, देवेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार सिंह, एडीओएजी देवेश आनंद, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed