फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp

सपा, बसपा ने परिवार के लिए किया शासन

Sun, 07 Nov 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
bjp
- भाजपा जिला प्रभारी ने मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री और संयोजकों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस के लोगों ने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए किया है। भाजपा देश और प्रदेश वासियों के लिए शासन कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार किया है। उनके नेतृत्व में देश में 2014 में नई चेतना आई थी। भाजपा ने जो कहा वो कर दिखाया है। अब पार्टी ने लक्ष्य डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का रखा है।
जिला प्रभारी रविवार को औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर मोर्चो के अध्यक्षों, महामंत्रियों, प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजकों और सह संयोजकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि पार्टी के सदस्यता अभियान और मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मोर्चो, प्रकोष्ठों और विभागों के भी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटेंगे। इन अभियानों की सफलता के लिये पूरी ताकत लगाएंगे। हर बूथ पर कम से कम 50 नए भाजपा के सदस्य बनाने हैं और इतने ही नए मतदाता। किसी भी राजनैतिक दल के लिए उसके सदस्य और मतदाता दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने बताया कि 10 से 20 नवंबर तक सभी मोर्चे, प्रकोष्ठ और विभाग वृहद स्तर पर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। 20 से 30 नवंबर तक पार्टी के सभी कार्यकर्ता युद्धस्तर पर लगकर नए मतदाता बनाने का काम करेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री भाजपा रविंद्र कौशल किशोर, गंगा सिंह कुशवाहा, अजय कुमार दुबे, अरुण कुमार सिंह, संतोष त्रिगुणायक, उषा पासवान, अजय शाही, प्रमोद शाही, राजेंद्र मल्ल, रामाज्ञा चौहान, निर्मला गौतम, हेमंत मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, शिवकुमार राजभर, अंबिकेश पांडेय, मारकंडेय गिरि, संजय राव, तेजबहादुर पाल, नित्यानंद पांडेय, राधेश्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कपरवार। स्थानीय मुख्य चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। रविवार को भाजपा जिला प्रभारी कपरवार चौराहे पर पहुंचे। चौराहे पर उनके आगमन को लेकर पहले से ही ढोल-नगाड़े, तुरहा आदि बजाए जा रहे थे। जिला प्रभारी ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते आजादी के दीवानों को नमन किया। इस अवसर पर कृति सिंह, रजनीश उपाध्याय ने कहा कि देश का हर एक शख्स अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस दौरान रजनीश उपाध्याय, काशीपति शुक्ल, रामजोखन निषाद, अंगद तिवारी, राजेश सिंह, जितेंद्र तिवारी, अश्वनी दीक्षित, पिंटू सिंह, टुनटुन, राममूरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed