{"_id":"6131141b8ebc3e0b132f2f3b","slug":"bjp-deoria-news-gkp4077255147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन 12 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तर पर उपाध्यक्ष, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक व सहसंयोजक को सौंपी गई जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा की ओर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक नित्यानंद पांडेय और प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. प्रदीप राव को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में देवरिया विधानसभा क्षेत्र का दिनेश त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव को, रामपुर कारखाना सचिंद्र शाही उर्फ दीपू , संजीव द्विवेदी को, पथरदेवा विधानसभा का डॉ.मकसूदन मणि, संजीतधर दंबे को, रुद्रपुर विधानसभा का ई.सुशील चंद, राजेश त्रिपाठी को, सलेमपुर का डॉ. श्याम सुंदर सिंह, रत्नेश मिश्रा को, भाटपाररानी विधानसभा का डॉ. पवन कुमार राय, अनिल कुमार सिंह को, बरहज का डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. दर्शना श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई। ये सभी कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्य करेंगे।
बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सम्मेलन की तैयारियों के लिए बैठक हुई। इसमें जिला संयोजक अजय कुमार दुबे ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले सम्मेलन के लिए तिथि तय कर ली गई है। 12 सितंबर को देवरिया, 13 सितंबर को भाटपाररानी, 15 को रुद्रपुर, 16 को बरहज ,17 को सलेमपुर, 18 को रामपुर कारखाना और 19 सितंबर को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन होगा। इस दौरान जिला संयोजक नित्यानंद पांडेय, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, मीडिया प्रमुख अंबिकेश पांडेय, सोशल मीडिया प्रमुख तेजबहादुर पाल मौजूद रहे।