फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp celebrate yoga diwas on 21

Deoria News: भाजपा 21 जून को हर मंडल में मनाएगी योग दिवस

Tue, 18 Jun 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
bjp celebrate yoga diwas on 21
फोटो सामाचार.......
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया । औरा चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इसमें 21 जून को योग दिवस के अवसर पर हर मंडलों में योग दिवस मनाए जाने के लिए योजना बनाई गई। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 15 जून से चलने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन 21 जून को योग दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भाजपा जिले के हर मंडल में व्यापक स्तर पर मनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के छह राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस आगामी 23 जून को जिले के हर बूथों पर मनाया जाएगा।

बैठक में दोनों कार्यक्रमों की तैयारी के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, मंडल मंत्री अरविंद पांडेय, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, राहुल सिंह, यशवंत शाही सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed