फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   birth aniversary of rajiv gandhi celebrated

न्याय पंचायत स्तर पर मनाई गई राजीव गांधी की जयंती, गांव-गांव चला जय भारत महासंपर्क अभियान

Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
birth aniversary of rajiv gandhi celebrated
न्याय पंचायत स्तर पर मनाई गई राजीव गांधी की जयंती, गांव-गांव चला जय भारत महासंपर्क अभियान
विज्ञापन

देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर चलाए जा रहे जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी 176 न्याय पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।
भलुअनी ब्लॉक की पिपरा खेमकरन ग्राम सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्वी प्रदेश के प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत को सूचना, संचार एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उन्नत बनाने का स्वप्न देखा था। वह देश को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 21वीं सदी का अग्रणी राष्ट्र बनाना चाहते थे। राजीव गांधी आधुनिक भारत के महान स्वप्न द्रष्टा थे। उनकी विचार धारा पर चलकर ही देश को 21वीं सदी का भारत बनाया जा सकता है। प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस देश के किसानों, जवानों, मेहनतकश मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं और हर उस व्यक्ति के लिए कार्य करती है जो देश के लोकतंत्र की ताकत हैं। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि देश की आजादी के पहले और बाद में कांग्रेस के नेताओं की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संदेश यादव, जयदीप त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक पांडेय, दीनदयाल यादव, ज्ञानेश्वर शुक्ला, दीनदयाल प्रसाद, न्याय पंचायत अध्यक्ष संतोष पांडेय, मायाशंकर सिंह, गोमती ओझा, जेपी कुशवाहा, निजामुद्दीन अंसारी, महेश यादव, अवधेश मिश्र, सोनू यादव, प्रद्युम्न मिश्र, राजेंद्र यादव, छांगुर कुशवाहा, कुबेर गोड़, आशुतोष रावत, जसवंत पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आसमान में उड़ान भरना चाहते थे राजीव गांधी
बरहज। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस कैंप कार्यलय पर ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी की अध्यक्षता में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न स्व.राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जबकि पैना, कुरह परसियां, कोल्हुआं, लवरछी, खड़ेसर, बड़का गांव आदि जगहों पर भी कार्यकर्ताओं ने न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं का कहना था कि स्व.राजीव गांधी की सदैव आधुनिक सोच रही है। उन्होंने कंप्यूटर और मोबाइल क्रांति का स्वप्न सजोया था। जो आज देश में संचार क्रांति के रुप में छाया हुआ है। इस दौरान मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, भोला तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, मनोज राव, नरेंद्र सिंह, संजय कुमार गौतम, रामधनी कुशवाहा, सरजू सिंह, विद्यासागर मिश्र, संतोष तिवारी, हरिशंकर मिश्र, अनीष पांडेय, सुरेंद्र उपाध्याय, राकेश श्रीवास्तव, जितेंद्र जायसवाल, डॉ.उमेश कुमार, बृजेश दीक्षित, संतोष यादव, व्यास गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी: अखिलेश
रुद्रपुर। ग्राम पंचायत जंगल पिपरा में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

आईसीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम र्स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता है। उन्होंने सबसे पहले देश को डिजिटल भारत का सपना दिखाया। कंप्यूटर क्रांति के प्रणेता राजीव गांधी ने विज्ञान की प्रगति को देश के विकास का आधार बनाकर भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा कर दिया। उनकी वैज्ञानिक शोच ने देेश के युवाओं को विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में दक्ष बना दिया। राष्ट्र निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री का योगदान चिरकाल तक याद किया जाएगा। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र नाथ गुप्ता, ईश्वर निषाद, अवधेश निषाद, ब्रह्मानंद पाल, राजीव निषाद, पप्पु गुप्ता, कुलदीप कुमार, रामप्रताप सिंह, विमलेश विश्वकर्मा, दरोगा सिंह, रमाशंकर निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed