फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bird Flu: Strategy made to deal with emergency

बर्ड फ्लू : आपात स्थिति से निपटने की बनी रणनीति

Sat, 24 May 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bird Flu: Strategy made to deal with emergency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। डीएम दिव्या मित्तल ने बर्ड फ्लू से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है।
उन्होंने जनपद में संचालित सभी पोल्ट्री फार्मों की सूची तैयार करने, पक्षियों की संख्या, आपूर्ति के स्रोत तथा मुख्यालय से दूरी का स्पष्ट विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जनपद स्तरीय टास्कफोर्स को सक्रिय कर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
पोल्ट्री इकाइयों, पोल्ट्री दुकानों, बाजार, प्रवासी पक्षियों के ठहराव स्थलों, जलाशयों, वन क्षेत्रों और अंतरराज्यीय सीमाओं से लगे क्षेत्रों में सघन सर्विलांस करने केे निर्देश दिए हैं। कुक्कुट पालकों से संपर्क कर पक्षियों में किसी भी बीमारी या अचानक मृत्यु की सूचना देने के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया है। जहां पोल्ट्री इकाइयों की संख्या अधिक है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन

पक्षियों से वायरस की जांच के लिस सैंपल (क्लोएकल स्वैब, ओरोफेरेन्जियल स्वैब, सीरम आदि) एकत्र कर प्रयोगशाला को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पशुपालन एवं वन विभाग के अधिकारी समन्वय बनाए रखें, ताकि आकस्मिक पक्षी की मृत्यु की स्थिति में समय रहते कार्रवाई की जा सके। पक्षियों के शवों का विच्छेदन न किया जाए। संक्रमण के स्थान से पक्षियों और लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंधित लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed