फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   biker died in road accident

सोहगरा चनुकी मार्ग पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Wed, 03 Feb 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
biker died in road accident
अरविंद की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : SALEMPUR
सोहगरा चनुकी मार्ग पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

लार/भाटपाररानी। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के सोहगरा चनुकी मार्ग पर सोहगरा के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की चपेट से बाइक पर सवार महिला व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भाटपाररानी भेजवाया। हालत नाजुक देख डाक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार को अरविंद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। अन्य दो घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव निवासी अरविंद गुप्ता (26) भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महुजा निवासी संदीप गुप्ता व इसी थाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्री मीरा देवी मंगलवार को सुबह दस बजे एक बाइक पर सवार होकर महुजा गए थे। उधर से मीरा को छोड़ने के लिए अरविंद और संदीप चले। बाइक अरविंद चला रहे थे। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महुजा गांव के सामने सोहगरा चनुकी मार्ग पर सोहगरा के तरफ से आ रहे तेज रफ़्तार वाहन ने चपेट में ले लिया। बाइक चला रहे अरविंद, संदीप व मीरा गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने घायलों को प्राइवेट वाहन से सीएचसी भाटपाररानी भेजवाया। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह अरविंद की मौत हो गई। मीरा व संदीप का इलाज चल रहा है। किसी ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी एक बहन है। पति के मौत की खबर के बाद से ही पत्नी नीतू देवी बदहवास हैं। उनका डेढ़ वर्ष का एक बेटा अंश है। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। इस बाबत सीओ पंचमलाल ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे नहीं है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भाटपाररानी को निर्देशित कर दिया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिन पूर्व पिता की हुई थी मौत
लार। अरविंद गुप्ता पुणे में व्यवसाय करते थे। 25 दिन पूर्व उनके बीमार पिता सत्यनारायण की मौत हो गई थी। निधन की खबर पर वह गांव आए थे। घर आई रिश्तेदार महिला मीरा को भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बभनौली गांव छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed