फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike riding laborer going to in-laws house on Chhath festival dies

Deoria News: छठ पर्व पर ससुराल जा रहे बाइक सवार मजदूर की मौत

Tue, 21 Nov 2023 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riding laborer going to in-laws house on Chhath festival dies
देवरिया। छठ पर्व पर सोमवार सुबह ससुराल जा रहे बाइक सवार सुरेश लाल चौहान (30) की पिपरपाती नहर के पास वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सड़क पर पड़े शव को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दो घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुरौली के पड़री अनिरूद्ध चौहान टोला निवासी सुरेश लाल चौहान मुंबई में मजदूर का कार्य करता था। तीन माह पूर्व वह घर आया था। छठ पर्व पर शाम को पूजा में घर पर शामिल हुआ। सोमवार को भोर में करीब 4.30 बजे घर से ससुराल जाने के लिए बाइक से निकला। वहीं उसकी मां सुरेश की पत्नी के साथ छठ घाट के लिए निकली। सुरेश अभी शहर के पिपरपाती नहर के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। खून से लथपथ उसका शव सड़क पर पड़ा था। बाइक करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे गिरी थी। इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे के प्रयास के बाद शव की पहचान की। कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-------------
छठ घाट पर मची चीख-पुकार
सुरेश लाल की मां बहू राधा के साथ छठ घाट पर पूजा कर रही थी। उधर ससुराल वाले छठ घाट पर सुरेश के आने का इंतजार कर रहे थे। हादसे में सुरेश के मौत की खबर पहुंची तो छठ घाट पर सूर्य को अर्ध्य देने की तैयारी में जुटी राधा अचेत हो गई और मां बरसाती देवी दहाड़े मारने लगी। घर से ससुराल तक चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed