{"_id":"687401c5206bc2e01c01827a","slug":"bike-rider-killed-in-vehicle-collision-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158221-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 14 Jul 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/बरियारपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रागिनी मोड़ के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के चिंतामनचक निवासी अर्जुन यादव (25) पुत्र सुरेश यादव व जुगनू (24) पुत्र जगदीश यादव शनिवार की रात रामपुर कारखाना से निजी काम निपटाकर लौट रहे थे। शहर के रागिनी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल जुगनू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद