{"_id":"65a834c352aa91151503c7c4","slug":"bike-rider-dies-of-heart-attack-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-17679-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिल का दौरा पड़ने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिल का दौरा पड़ने से बाइक सवार की मौत
Thu, 18 Jan 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड में यात्रा कर रहे एक राहगीर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह बाइक से अपने रिश्तेदार के घर तारासारा से एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के पास सीने में दर्द उठा और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र का निवासी है।
गोरखपुर जिले के झगहा थाना लाला कारबेलवा निवासी ओमप्रकाश यादव (50) अपने रिश्तेदार तारासारा के पूर्व प्रधान नंदलाल के घर जा रहे थे। गांव से उन्हें एक तिलक समारोह में जाना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओमप्रकाश रास्ते में मंदिर के पास वाहन रोक कर खड़े हो गए। वह सीने में दर्द से परेशान नजर आए। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। जेब से मिले पहचान पत्र की मदद से राहगीरों ने उनकी पहचानकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।