{"_id":"646910f08b77d60cdd032049","slug":"bike-rider-dies-in-accident-one-serious-deoria-news-c-7-1-174706-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर
Sat, 20 May 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की गई जान, दोस्त गंभीर खुखुंदू के सरया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर-रात हुई घटना
-तिलकोत्सव कार्यक्रम से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी थी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सरयां स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर-रात किसी वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। जबकि किसी वाहन से हादसा हुआ, इसके बारे में जानकारी नही मिल पाई हैं।
भटनी थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर निवासी सूर्य मोहन यादव (19) और नूरीगंज निवासी विकास प्रसाद (21) दोनों जिगरी दोस्त थे। कही भी आना-जाना होता था तो दोनों साथ ही आते-जाते थे। शुक्रवार को देवरिया में विकास की बुआ के यहां तिलकोत्सव कार्यक्रम था। दोनों दोस्त शाम को बाइक से तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बाइक से देर रात दोनों अभी खुखुंदू सरया स्थित पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। उधर, तेज टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने देखा दोनों खून से लथपथ अवस्था में सड़क पर पड़े हैं। मौके पर ही सूर्य मोहन की मौत हो गई थी। जबकि विकास अचेता अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से विकास को अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मृतक और घायल दोनों परिवारों को रात को ही दे दी गई थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अगर बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
इनसेट.....
यारी निभाते हुए सूर्य मोहन हुआ दुनिया से अलविदा
खुखुंदू। सूर्य मोहन यादव और विकास प्रसाद की यारी क्षेत्र में चर्चित थी। दिनभर एक साथ रहना,एक थाली में भोजन करना उनके दिनचर्या में शामिल था। अंतिम वक्त में भी सूर्य मोहन यारी निभाते हुए ही दुनिया से अलविदा हुआ। यही बात कहते हुए सूर्य मोहन के परिजनों की आंखें डबडबा जा रही थी। वीरसिंहपुर निवासी सूर्य मोहन यादव और नूरीगंज निवासी विकास प्रसाद का घर सटे आस पास के गांव में है। दोनों का एक दूसरे के सुख दु:ख में शामिल होना और एक ही थाली में अक्सर भोजन करना उनके दैनिक दिनचर्या में थी। दोस्ती निभाने में दोनों के घरवालों का भरपूर सपोर्ट भी मिलता था। उधर, सूर्य मोहन आठ भाई बहनों में सबसे छोटा था। परिवार का सबसे छोटा बेटा होने से घरवालें बड़ी लाड प्यार करते थे।
शुक्रवार शाम को सूर्य मोहन और विकास घर से यह कहकर निकले कि देवरिया बुआ के घर तिलकोत्सव में शामिल होकर जल्द ही लौट आएंगे। सूर्य मोहन को क्या पता था कि अब वह दुबारा घर लौटकर कभी नहीं आएगा। हादसे के बाद सूर्य मोहन की मौत की खबर से मां राजकुमारी देवी 18 घंटे अनभिज्ञ रही। जबकि घटना के बाद पिता दीनानाथ बदहवास है। मां को सिर्फ हल्की चोट लगने की बात कहकर घरवालें सांत्वना देते रहे। जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। मां और बहनों की करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस और परिजनों के मुताबिक विकास भी अभी अचेता अवस्था में है। सूर्य मोहन के कुशल व्यवहार की चर्चा कर गांव का हर कोई दुखी दिखा।