{"_id":"66676a6312cb1b0dc90255da","slug":"bike-rider-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-127524-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत
Tue, 11 Jun 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर आईटीआई काॅलेज के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। वह देर शाम को बाइक से देवरिया से अपने घर जा रहा था।
भटनी थाना क्षेत्र के बभनौली कला गांव के रहने वाले सुग्रीव यादव (42) पुत्र बेचू यादव बैतालपुर विकास खण्ड के किसी गांव में सफाई कर्मी थे। रविवार की शाम को वह बाइक से देवरिया से अपने गांव जा रहे थे। अभी वह शहर के देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर आईटीआई कालेज के समीप पहुंचे थे कि एक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।