{"_id":"65c7dbe24827846f0c0830e8","slug":"bike-rider-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-119113-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार की मौत
Sun, 11 Feb 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
घटना रतसिया तिराहा थाना बनकटा के पास की है
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के रतसिया तिराहे के पास शुक्रवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
ग्राम महुअवा थाना बनकटा निवासी गोरख (40) पुत्र विक्रम शाह प्रतापपुर बाजार में मिनरल वाटर आपूर्ति का काम करता है। वह एक साथी को श्रीरामपुर थाना के हरेराम चौराहा पर छोड़कर बाइक से वापस घर आ रहा था। रास्ते में रतसिया तिराहे के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और गिर पड़ी। वह हेलमेट नहीं पहना था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर परिजन उसे तत्काल मैरवा प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल सिवान रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची बनकटा पुलिस ने गांव से शव को कब्जे में ले लिया।